Fire accident – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 25 Feb 2025 07:46:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Fire accident – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 जलकर खाक हुआ पशु चारे का गोदाम https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%aa%e0%a4%b6%e0%a5%81-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a5%8b/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%aa%e0%a4%b6%e0%a5%81-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a5%8b/#respond Tue, 25 Feb 2025 07:46:23 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9275 अलीपुरद्वार, 25 फरवरी: जिले के बीरपाड़ा थाना क्षेत्र के भूटान सीमा पर स्थित लंकापाड़ा इलाके में मंगलवार तड़के भयावह आग लगने से एक गोदाम जलाकर राख हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लंकापाड़ा बाजार इलाके में स्थित एक गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में मवेशियों का चारा रखा हुआ था। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सबसे पहले आग पर काबू करने की कोशिश किया। बाद में सूचना पर बीरपाड़ा से दमकल का एक ईंजन मौके पर पहुंचा और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%aa%e0%a4%b6%e0%a5%81-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a5%8b/feed/ 0
तेल टैंकर में लगी आग https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%9f%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%97/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%9f%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%97/#respond Tue, 18 Feb 2025 09:17:19 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9188 अलीपुरद्वार, 18 फरवरी:

बीरपाड़ा-लंकापाड़ा रोड पर मंगलवार को एक तेल टैंकर में अचानक आग लगने हड़कंप मच गया। बीरपाड़ा पुलिस स्टेशन संलग्न तेल टैंकर के चालक केबिन में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही बीरपाड़ा फायर स्टेशन से एक इंजन मौके पर पहुंची हालांकि तब तक आग काबू में आ चुका था।

चालक ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट लगी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीरपाड़ा में एक बड़ा हादसा होने से बच गया क्योंकि अगर आग टैंकर से निकलकर फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%9f%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%97/feed/ 0
 पांचमंजिला इमारत में लगी भीषण आग https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%80/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%80/#respond Sun, 16 Feb 2025 09:53:30 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8975 पूर्वी चंपारण,16 फ़रवरी:

रक्सौल शहर के अनुमंडलीय अस्पताल के ठीक सामने स्थित एक पांच मंजिला इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।

आग लगते ही पांचवीं मंजिल पर रह रहे लोग किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बताया गया कि समय पर आग पर काबू नही पाया जाता तो मुख्य बाजार होने के चलते आग फैल सकती थी।पीड़ित गृहस्वामी मनोज प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 7 मार्च को होनी थी, जिसके लिए उन्होंने चार से पांच लाख रुपये का सामान खरीदा था। यह सारा सामान इस आग में जलकर राख हो गया।

उन्होंने बताया कि आग सबसे पहले पूजा घर में लगी थी, जो तेजी से फैल गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। हालांकि, समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो सकी है।ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है,कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही है ताकि परिवार को आर्थिक मदद मिल सके।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%80/feed/ 0
कोलकाता के सियालदह फूल बाजार में भयावह आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%a6%e0%a4%b9-%e0%a4%ab%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%be/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%a6%e0%a4%b9-%e0%a4%ab%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%be/#respond Fri, 14 Feb 2025 07:51:23 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8829 कोलकाता, 14 फरवरी: कोलकाता के सियालदह इलाके में स्थित फूल बाजार में गुरुवार देर रात भयावह आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग रात करीब 10:30 बजे फ्लाईओवर और प्राची सिनेमा हॉल के पास स्थित एक फूल की दुकान से शुरू हुई। देखते ही देखते आग आसपास के अन्य स्टॉलों तक फैल गई, जिससे करीब 400-500 मीटर के क्षेत्र में दुकानें जलकर खाक हो गईं।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आखिरकार, रात 12:15 बजे आग पूरी तरह बुझा दी गई।

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हालांकि, समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%a6%e0%a4%b9-%e0%a4%ab%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%be/feed/ 0
फतवा गांव में तीन झोंपड़ियो में लगी आग https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%a4%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%9d%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%bf/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%a4%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%9d%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%bf/#respond Mon, 03 Feb 2025 08:53:32 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8730 हरिद्वार, 3 फरवरी: लक्सर की भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के गांव फतवा में तीन लोगों की झोंपड़ी में आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जन हानि नहीं हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर सर्विस यूनिट की टीम ने पम्पिंग कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था। यह तीनों लोग बिहार के मुज्जफरपुर के रहने वाले हैं, जो फतवा में काफी समय से झोंपड़ी बना कर रहे थे और मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे।

इस दौरान मुज्जफरपुर बिहार निवासी गरीब दास व पवन (पीड़ित) ने बताया कि वह फतवा में काफी समय से झोपड़ी बनाकर टंकी के पास रह रहे हैं और मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह सरदारों के डेरे पर काम करते हैं। रविवार को भी वह अपने काम पर गए थे और घर पर उनके चार छोटे बच्चे थे। देर शाम झोपड़िया में अचानक आग लग गई जिसमें हमारे बर्तन, बिस्तर खाने का सामान और बक्से में रखे 30 हजार नगदी व अन्य कागज भी जलकर राख हो गए।

वहीं ग्राम प्रधान अमित कुमार ने बताया कि गांव में बिहार के तीन मजदूर अपने परिवार के साथ झोपड़ियां बनाकर रहते थे। अचानक झोपड़िया में आग लग गई और रखा हुआ सामान कपड़े, राशन आदि जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों द्वारा हर संभव उनकी मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं फायर सर्विस यूनिट के प्रभारी कृपाराम शर्मा ने बताया कि ग्राम फतवा में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर हमारी यूनिट के कर्मचारी निर्मल कुमार, संजय कुमार, प्रकाश मनोडी, जितेंद्र तोमर, दीपक दास मौके पर पहुंचे थे और आग पर मशीन द्वारा पंपिंग कर काबू पाया गया, लेकिन तब तक उन लोगों का काफी नुकसान हो चुका था। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%a4%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%9d%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%bf/feed/ 0
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय हंग्यूल संग्रहालय में लगी आग https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/#respond Sat, 01 Feb 2025 07:46:03 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8663 सियोल, 01 फरवरी:

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल स्थित राष्ट्रीय हंग्यूल संग्रहालय में शनिवार को आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, मध्य सियोल में राष्ट्रीय हंग्यूल संग्रहालय में आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया।

द कोरिया टाइम्स के अनुसार, योंगसन जिला कार्यालय और अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग तीसरी मंजिल पर शुरू हुई और तेजी से चौथी मंजिल तक फैल गई। आग बुझाने के लिए 140 कर्मियों को भेजा गया। इस दौरान मलबा गिरने से एक अग्निशमन कर्मी घायल हो गया। इस दौरान चार कर्मचारी दौड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। आग से संग्रहालय को भारी क्षति पहुंची है। यहां से कलाकृतियों को राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थानांतरित किया जाएगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/feed/ 0
गाजियाबाद में आग लगने से एक महिला और तीन बच्चाें की जलकर माैत  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%97-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%97-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/#respond Sun, 19 Jan 2025 07:03:54 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7625 गाजियाबाद, 19 जनवरी

गाजियाबाद के लोनी में रविवार की सुबह चार मंजिला मकान में आग लग गई। सूचना पर लोनी और साहिबाबाद फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर यूनिट ने मकान में फंसे दम्पत्ति और उनके बेटे को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना में एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) रा‌हुल पाल ने बताया गली संकरी होने के कारण फायर यूनिट को ऑपरेशन को अंजाम देने में काफी परेशानी आई। दीवार तोड़कर आग बुझाई गई। टीम ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में आग लगने से हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि चार खंभा रोड पर गली नंबर-पांच (कंचन पार्क) के चार मंजिला मकान में आग लगी थी। आग ने दूसरे और तीसरे तल को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। गली संकरी होने के कारण फायर टेंडर मौके पर जाने की स्थिति नहीं थी। ऐसे में फायर टेंडर बाहर खड़े करके बराबर के मकानों से हौज पाइप डाले गए।

बराबर के मकान पर चढ़कर दीवार तोड़ी गई और उसके बाद आग पर काबू पाया गया। जीना संकरा होने के कारण टीम को ऊपर तक जाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा। संकरे जीने में सामान भी रखा हुआ था और धुआं भर गया था। फायर टीम ने मुश्किल परिस्थितियों में खुद को बचाते हुए मकान में फंसे लोगों को बाहर निकाला और स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया।

मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने बताया कि मकान में परिवार फंसा हुआ है। फायर यूनिट ने आग को शांत कर तुरंत अंदर प्रवेश किया गया और फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें महिला 32 वर्षीय गुलबहार पत्नी शाहनवाज, पुत्र आठ वर्षीय शान, नौ वर्षीय जान पुत्र शाहनवाज और जीशान पुत्र शमसाद बेहोशी के हालत में पाए गए। सभी को स्थानीय पुलिस व जनसमूह द्वारा हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। घटना में गुलबहार, जीशान, अयान और शान की मौत हो गई।

चार लोग मकान की छत पर फंसे थे। इनमें 30 वर्षीय आयशा पत्नी शमसाद, महिला का बेटा चार वर्ष का बच्चा अयान झुलसे पाए गए। दो लोगों 30 वर्षीय शाहनवाज और शमसाद को सुरक्षित छत से उतारा गया। मकान में द्वितीय तल पर सिलाई का काम होता है। आग से सिलाई मशीने और कपड़े जल गए हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%97-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/feed/ 0