Faridabad – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Thu, 23 Jan 2025 11:23:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Faridabad – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 फरीदाबाद : नशा तस्करी मामले में 19 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2/#respond Thu, 23 Jan 2025 11:23:11 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8028 फरीदाबाद, 23 जनवरी: नशा तस्करी मामले में 19 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गुरुवार काे अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राकेश उर्फ रिंकू गांव टुण्डला मण्डी अम्बाला का रहने वाला है। वर्ष 2006 में वह अपने साथी रणजीत और लखवीर के साथ एक गाडी में चुरा डोडा पोस्त लेकर फरीदाबाद होते हुए अंबाला जा रहा था।

फरीदाबाद पुलिस टीम ने नवलू कॉलोनी त्र.ञ्ज रोड पर गाड़ी को रुकवाया तो 2 आरोपी लखवीर और राकेश ञ्च रिंकू मौका से भाग गए, एक आरोपी रणजीत को गाडी सहित काबू किया गया। मौके पर गाड़ी से 200 किलो चुरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिस पर थाना शहर बल्लबगढ़ में मामला दर्ज किया गया। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए भागे हुए एक आरोपी आरोपी लखवीर को भी वर्ष 2006 में ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी राकेश उर्फ रिंकू (38) अपनी गिरफ्तारी से बचता हुआ फरार चल रहा था तथा स्थान बदलकर रह रहा था। आरोपी को वर्ष 2007 में पुलिस पीओ घोषित किया गया था। जिसको अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर अम्बाला से गिरफ्तार किया है। आरोपी आरोपी ऑटो चलाने का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2/feed/ 0
फरीदाबाद : ट्रैक्टर ने मारी स्कूटी को टक्कर, दो युवकों की मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0/#respond Thu, 23 Jan 2025 10:24:48 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8012 फरीदाबाद, 23 जनवरी: फरीदाबाद में गुरुवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसे में दो नवयुवकों की मौत हो गई। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान एसजीएम नगर के पटेल चौक निवासी जीशान उर्फ टुकटुक और शिवम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय जीशान उर्फ टुकटुक और शिवम फरीदाबाद में एक नंबर मार्केट में कपड़े की दुकान में काम करते थे और किसी काम से निकले थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया। जांच में पता चला कि स्कूटी गुरुग्राम से रजिस्टर्ड थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सडक़ पर डिवाइडर होता तो यह दुर्घटना टल सकती थी। उन्होंने पूर्व विधायिका सीमा त्रिखा पर सडक़ का काम पूरा न करवाने का आरोप लगाया। साथ ही, लोगों ने पियूष महिंद्रा मॉल द्वारा सडक़ पर अवैध अतिक्रमण का भी मुद्दा उठाया, जिस पर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में तीन नंबर चौकी इंचार्ज सोमपाल ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान से अस्पताल में भिजवा दिया मौके से ट्रैक्टर और स्कूटी को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं दूसरी ओर मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है और पोस्टमॉर्टम की आगे कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0/feed/ 0
फरीदाबाद में गैस पाइपलाइन लीक होने से लगी आग, मची अफरा-तफरी https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87/#respond Mon, 20 Jan 2025 11:12:00 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7727 फरीदाबाद, 20 जनवरी

फरीदाबाद में गैस पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही आसपास के लोगों ने तत्काल बाल्टी और पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें काबू में नहीं आईं। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना सोमवार सुबह करीब पाैने बारह बजे की है। हनुमान नगर की गली नंबर 5 में स्थित अदानी पीएनजी की गैस पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। खेड़ी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गैस लाइन के सुपरवाइजर को घटना की जानकारी दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन लीक होने के कारण यह आग लगी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अदानी गैस के अधिकारी पाइपलाइन में आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87/feed/ 0
फरीदाबाद : सुशासन का अर्थ है सरकार में कोई जाति संप्रदाय का भेदभाव न हो : कृष्णपाल गुर्जर https://rashtriyasamasya.com/faridabad-good-governance-means-there-should-be-no-caste-and-religion-based-discrimination-in-the-government-krishan-pal-gurjar/ https://rashtriyasamasya.com/faridabad-good-governance-means-there-should-be-no-caste-and-religion-based-discrimination-in-the-government-krishan-pal-gurjar/#respond Wed, 25 Dec 2024 11:06:33 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7312 फरीदाबाद। देश में नागरिकों को घर बैठे पारदर्शिता के साथ समय रहते सभी सुविधाएं मिल रही है और लोगों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है, यही सुशासन है। यह बात केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कही। वे बुधवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

जिला प्रशासन की ओर से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सीईओ सतबीर मान ने मुख्यातिथि केंद्रीय राज्य मंत्री सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा व चेयरमैन जिला परिषद विजय सिंह व अन्य विशिष्ट अतिथिगण का स्वागत व अभिनंदन किया। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज दो महान विभूतियों महामना पंडित मदन मोहन मालवीय व भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 23 दिसंबर 2014 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दोनों महान विभूतियों को भारत रत्न से अलंकृत किया था। इसी दिन यह तय किया गया था कि हर वर्ष 25 दिसंबर को दोनों महान विभूतियों के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इसी सकारात्मक विचारधारा को हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सत्ता परिवर्तन तो अनेक बार हुए हैं कई सरकार आई और गई हैं लेकिन जब से देश व प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तो इस सरकार के नेतृत्व में ईमानदारी के साथ व्यवस्था परिवर्तन का काम हुआ है।

नौकरियों में पारदर्शिता, ट्रांसफर पॉलिसी में पारदर्शिता, घर बैठे ही सारी सुविधाओं को प्राप्त आज किया जा रहा है। नौकरी के लिए बिना किसी भेदभाव के सबको सामान अवसर प्राप्त हो रहे है। आज देश का हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। मोदी जी ने कहा था न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन यह सुशासन का असली रूप है। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में देश में जो परिवर्तन आया है हम सब उसके साक्षी हैं। हर क्षेत्र में देश सबके सहयोग से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को केंद्रीय राज्यमंत्री ने सम्मानित भी किया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/faridabad-good-governance-means-there-should-be-no-caste-and-religion-based-discrimination-in-the-government-krishan-pal-gurjar/feed/ 0