Encounter – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Wed, 26 Feb 2025 08:18:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Encounter – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर ढेर https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%82/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%82/#respond Wed, 26 Feb 2025 08:18:55 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9324 उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मेरठ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को मुठभेड़ में मार गिराया। बुधवार सुबह मुंडाली इलाके में नोएडा STF और मेरठ पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे घेर लिया। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं।

गोलियों की बौछार में ढेर हुआ इनामी बदमाश

STF की जवाबी फायरिंग में जितेंद्र को गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए। STF टीम ने घायल जीतू को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गाजियाबाद हत्या कांड में था वांछित

हरियाणा के झज्जर जिले के आसौंदा थाना क्षेत्र के आसौंदा सिवान गांव का निवासी जितेंद्र 2023 में गाजियाबाद में हुई एक हत्या के मामले में फरार था। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था

2016 में झज्जर में डबल मर्डर करने के बाद जितेंद्र को उम्रकैद की सजा हुई थी। 2023 में पैरोल पर रिहा होने के बाद वह फरार हो गया था और तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जेल में रहने के दौरान जितेंद्र का संपर्क कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हुआ, जिसके बाद उसने उनके लिए काम करना शुरू कर दिया था।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%82/feed/ 0
लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा इनामी बदमाश https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/#respond Sat, 01 Feb 2025 07:06:16 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8646 लखनऊ, 01 फरवरी: गुडंबा थाना पुलिस से शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दूसरा आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र दुबे ने बताया कि 28 नवंबर 2024 को सींवा गांव में एक परिवार को बंधक बनाकर छह आरोपितों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। मामले में चार आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी थी। दो आरोपितों की तलाश में टीमें लगी थीं।

शुक्रवार की देर रात को दो बदमाशों की लोकेशन मिलने के बाद गुडंबा थाना पभारी फोर्स के साथ चौकी क्षेत्र बेहटा में चेकिंग कर रहे थे। तभी दो व्यक्ति एक बाइक पर आए जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ उन बाइक सवारों पर फायर किया जिसमें अभियुक्त बाराबंकी निवासी सैफ के पैर में गोली लगी। दूसरा आरोपित हलीम मौके से फरार हो गया।

घायल अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर इलाज के अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से एक तमंचा मय जिंदा कारतूस और दो देशी बम बरामद हुआ है। उसके ऊपर गाेकशी, गैंगस्टर जैसे छह से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस दूसरे आरोपित की तलाश कर रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/feed/ 0
मुठभेड़ में तीन गौकश गिरफ्तार, तीनों को गोली लगी  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%b6-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%ab/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%b6-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%ab/#respond Fri, 31 Jan 2025 06:50:44 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8580 फिरोजाबाद, 31 जनवरी: थाना रसूलपुर और थाना रामगढ़ पुलिस संयुक्तटीम ने गुरुवार की देर रात मुठभेड़ में गौकशी करने वाले तीन अभियुक्त आमिर , शमसाद और फहीम को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल तीनों गोकशों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि वांछित अपराधियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रसूलपुर प्रभारी अनुज कुमार व थाना रामगढ़ प्रभारी संजीव कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि गौवध मुकदमे में वांछित अभियुक्त आमिर, शमसाद, फहीम तीनों लालपुर मंडी ग्राउंड में जानवर को काटने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीमों ने जब घेराबंदी की तो अभियुक्तों ने फायर शुरू कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही में गोली चलाई, जिसमें तीनों अभियुक्त घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनसे तीन तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुए है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%b6-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%ab/feed/ 0
मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे घायल https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%87/#respond Wed, 29 Jan 2025 06:45:13 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8481
फिरोजाबाद, 29 जनवरी: थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने मंगलवार की देर रात्रि में दो शातिर लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मंगलवार की देर रात्रि में थाना शिकोहाबाद प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि स्पलेन्डर मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट पर तीन संदिग्ध लडके रात्रि के समय में सर्राफा बाजार में मुँह पर कपडा बाँधे घूम रहे है। वह किसी घटना करने की फिराक में हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक विजय गोस्वामी को पुलिस टीम के साथ सर्राफा बाजार में भेजा गया तो पुलिस टीम को देखकर मोटर साईकिल सवार भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी कार्यवाही में अभियुक्तगण अभिषेक पुत्र रामफल सिंह यादव निवासी नगला वैध थाना मटसैना व आकाश पुत्र चन्द्रप्रकाश यादव निवासी सारंगपुर थाना फतेहाबाद आगरा के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गये। इनके कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस व बिना नंबर मोटरसाइकिल बरामद की है।एएसपी ने बताया कि घायलों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया है। इनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया हैं। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0%e0%a4%ad%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%87/feed/ 0
पुलिस और लूटेरे के बीच मुठभेड़ बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार हुआ शातिर https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0/#respond Tue, 28 Jan 2025 07:29:12 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8381 कानपुर, 28 जनवरी: सजेती में सोमवार की देर रात पुलिस और लुटरे के बीच मुठभेड़ हो गई। शातिर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पूछताछ में शातिर ने बताया कि अपने साथियों के साथ कुछ ही दिन पहले एक बाइक सवार से नकद, जेवरात और उसकी बाइक लूट ली थी। हालांकि इस मामले में पुलिस पहले ही तीन लूटेरों को जेल भेज चुकी है। अब चौथे शातिर को भी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त रंजीत कुमार ने बताया कि देर रात ग्राम बाबन के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। जब उसे दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया गया। तो उसने पुलिस पर ही फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने उसके पैर पर गोली मारकर उसे घायल कर दिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अर्पित प्रजापति बताया जो सजेती के हमीरामऊ गांव का रहने वाला है। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि 13 दिसंबर को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फतेहपुर के रहने वाले बाइक सवार के साथ सजेती के रतनपुर गांव में तमंचे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित पर पहले से लूट समेत कई संगीन धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।

पुलिस 16 जनवरी को लूट का खुलासा करते हुए उसके गैंग के तीन साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि अर्पित प्रजापति पुलिस की आंखों में धूल झोंककर इधर-उधर फरारी काट रहा था। जिसे देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार के लिए गया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0/feed/ 0
मेरठ में पांच लोगों की हत्या करने वाला 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश नईम मुठभेड़ में ढेर  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%a0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%a0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d/#respond Sat, 25 Jan 2025 06:41:15 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8172 मेरठ, 25 जनवरी: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में आज सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश नईम को मार गिराया। उसने एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की थी, तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि बदमाश नईम की लोकेशन आज सुबह लिसाड़ी गेट थाना के समर गार्डन क्षेत्र में मिली। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा पाकर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। वह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

एसएसपी ने बताया कि नईम ने लिसाड़ी गेट के सोहेल गार्डन कॉलोनी में रहने वाले मिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा, तीन बेटियां अक्सा,अजीजा और अलईपक्सा की हत्या कर दी थी। आरोपित ने दम्पति की हत्या के बाद शव को चादर में लपेटने के साथ बच्चियों के शव बोरी में भरकर बॉक्स में छुपा दिए थे। एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। इसके बाद से पुलिस नईम की तलाश में राजस्थान, उत्तराखंड़ और महाराष्ट्र में दबिश दे रही थी। इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपित तसलीम और नजराना को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। नईम पर 25 हजार से इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई थी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%a0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d/feed/ 0