Earthquake – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Fri, 24 Jan 2025 10:46:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Earthquake – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 बांग्लादेश में भूकंप, ढाका से म्यांमार तक हिली धरती https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%a2%e0%a4%be%e0%a4%95/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%a2%e0%a4%be%e0%a4%95/#respond Fri, 24 Jan 2025 10:46:31 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8147 ढाका, 24 जनवरी: बांग्लादेश में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात आए भूकंप का असर पड़ोसी देश म्यांमार तक महसूस किया। राजधानी ढाका और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में लोगों ने देर रात 1:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए। इससे नागरिकों में दहशत फैल गई। संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भारत के मणिपुर के वाजिन में हुई भूगर्भीय हलचल ने बांग्लादेश को अपनी चपेट में लिया।

ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 रही। पृथ्वी पर इसकी गहराई 106 किलोमीटर रही। भूकंप के झटके पड़ोसी देश म्यांमार में भी महसूस किए गए। इससे पहले तीन और सात जनवरी को भी बांग्लादेश को भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ा।

बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 21 जनवरी को भी देश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। बांग्लादेश में इस भूकंप की वजह भारत के मेघालय के खासी हिल्स में हुई भूकंपीय गतिविधि रही।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%a2%e0%a4%be%e0%a4%95/feed/ 0
भूकंप से हिला ताइवान, भारत के लेह में भी लगे झटके  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4/#respond Tue, 21 Jan 2025 11:28:17 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7842 ताइपे, 21 जनवरी: दक्षिणी ताइवान में आए शक्तिशाली भूकंप से लोग दहल गए है। ताइवान में आए भूकंप का असर भारत में भी दिखा। आधी रात लद्दाख के लेह क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। दक्षिणी ताइवान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 दर्ज की गई। इससे तमाम घर और सड़कें ढह गईं। दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

ताइपे टाइम्स की खबर में स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के हवाले से कहा गया है कि कुल 26 लोगों के घायल होने की सूचना है। उन्हें सुबह अस्पतालों में भेजा गया है। भूकंप का केंद्र चियाई काउंटी के दापू टाउनशिप के सिसिंग गांव में था। सिसिंग गांव में भारी क्षति हुई है। गांव में प्रवेश करने वाली सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।

राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने कहा कि आठ लोग ताइनान और चियाई शहर की इमारतों के अंदर फंसे हुए थे। उन्हें बचा लिया गया है। ताइनान फायर ब्यूरो ने कहा कि नानसी जिले में एक मंजिला तमाम घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान बचाए गए 11 निवासियों में से चार लोग घायल हो गए।

सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा, भूकंप का केंद्र चियाई काउंटी हॉल से 37.9 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 9.7 किमी की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता चियाई काउंटी में सबसे अधिक रही। पड़ोसी ताइनान के साथ काऊशुंग में भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई। ताइनान के मेयर हुआंग वेई-चे ने क्षेत्र का दौराकर हालात का जायजा लिया। भूकंप के कारण आज स्कूलों में छुट्टी रद्द कर दी गई।

ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने भूकंप के बाद मध्य और दक्षिणी ताइवान में कई कारखानों से अपने कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया। दक्षिणी ताइवान साइंस पार्क ब्यूरो ने कहा कि भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर पार्क में उद्योगों को बंद कर दिया गया।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, रात 12:17 बजे आए इस भूकंप से ताइवान में ऊंची इमारतें हिलने लगीं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने इस भूकंप की पुष्टि की है। इस भूकंप के झटके लद्दाख के लेह इलाके में भी महसूस किए गए। ताइवान में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने लोगों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी है। भूकंप से ताइवान के स्टेट हाइवे पर बना झूवेई पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राजधानी ताइपे में भी झटके महसूस किए गए।

भारत में मंगलवार आधी रात लद्दाख के लेह क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र लेह से करीब 15 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था। यहां से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। रात को आए भूकंप के बाद सुबह 11 बजे तक कई छोटे झटके महसूस किए गए।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4/feed/ 0