Dhaka – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Thu, 23 Jan 2025 11:26:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Dhaka – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 बांग्लादेश के पिलखाना नरसंहार में शामिल अर्ध सैन्य बल के 300 सदस्यों की रिहाई शुरू  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b0/#respond Thu, 23 Jan 2025 11:26:24 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8031 ढाका, 23 जनवरी: बांग्लादेश के बहुचर्चित पिलखाना नरसंहार में 16 साल तक जेल में रहने वाले अर्ध सैन्य बल बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) के 300 से अधिक सदस्यों (कैदियों) की जमानत पर रिहाई शुरू हो गई। इनको रिहा करने की प्रक्रिया आज सुबह केरानीगंज के ढाका सेंट्रल जेल और गाजीपुर के काशिमपुर सेंट्रल जेल से शुरू हुई। 25 और 26 फरवरी 2009 को ढाका में बांग्लादेश राइफल्स की एक इकाई ने विद्रोह किया था। बांग्लादेश के सैन्य विद्रोह के इतिहास में यह घटना पिलखाना त्रासदी और पिलखाना नरसंहार के रूप में दर्ज है है।

ढाका ट्रिब्यून की खबर में यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) के हवाले से कहा गया है कि 178 बीडीआर सदस्यों को ढाका सेंट्रल जेल और 126 को काशिमपुर सेंट्रल जेल से रिहा किया जाना तय है। इनको रविवार को ढाका स्पेशल ट्रिब्यूनल-1 के न्यायाधीश एमडी इब्राहिम मिया ने जमानत प्रदान की थी।

ढाका सेंट्रल जेल प्राधिकरण ने कहा कि जमानत के लिए जरूरी कागजात बुधवार को दोनों जेलों में भेज दिए गए थे। आज ढाका सेंट्रल जेल से 178 कैदियों को रिहा किया जा रहा है। काशिमपुर सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने कहा कि बुधवार/गुरुवार की दरमियानी रात एक बजे तक 38 कैदियों को रिहा कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिलखाना नरसंहार में 57 सैन्य अधिकारियों सहित 74 लोगों की मौत हो गई थी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b0/feed/ 0
चीन के साथ संबंधों में मजबूती बरकरार रहेगी : ढाका में चीनी राजदूत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%ac/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%ac/#respond Mon, 20 Jan 2025 09:06:03 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7697 ढाका, 19 जनवरी: चीन के साथ बांग्लादेश के संबंधों में कोई दरार नहीं आएगी, बल्कि यह और मजबूत होंगे। यह बात ढाका में नियुक्त चीनी राजदूत याओ वेन ने रविवार को विदेश मंत्रालय में एक बैठक के बाद कही। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार की चीन यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे द्विपक्षीय सहयोग और गहरा होगा।

बांग्लादेश के साथ किए गए समझौते कायम रहेंगेयाओ वेन ने स्पष्ट किया कि चीन और बांग्लादेश के बीच जो भी समझौते हुए हैं, उनमें किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। उन्होंने कहा, “चीन हमेशा बांग्लादेश का मित्र रहा है और भविष्य में भी रहेगा।”

तीस्ता परियोजना के संबंध में राजदूत ने कहा कि चीन इस परियोजना पर काम कर रहा है और जल्द ही इसे समाधान की दिशा में ले जाएगा।

05 अगस्त की घटना में मारे गए लोगों को लेकर चीन द्वारा दी गई सहायता जारी रहेगी। पत्रकारों के एक सवाल पर याओ वेन ने कहा कि बांग्लादेश को अगर किसी प्रकार के चिकित्सा उपकरण या अन्य सहयोग की आवश्यकता होगी, तो चीन सरकार उसे उपलब्ध कराएगी।

ब्रह्मपुत्र नदी पर भारत द्वारा बनाए जा रहे बांध के मुद्दे पर राजदूत ने कहा कि चीन इस पर नजर बनाए हुए है और वहां विकास कार्यों के लिए काम करता रहेगा। इस बैठक के दौरान चीनी दूतावास के दो वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%ac/feed/ 0
बांग्लादेश में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%aa-%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%aa-%e0%a4%b8/#respond Mon, 20 Jan 2025 06:21:32 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7649 ढाका, 20 जनवरी: दो भारतीय नागरिकों और एक बांग्लादेशी दलाल को कुरीग्राम में फुलबारी सीमा के पास गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर बांग्लादेश में अवैध रूप से प्रवेश करने का आरोप है। फूलबाड़ी थाना प्रभारी मामुनूर रशीद ने इसकी पुष्टि की।

द डेली स्टार की खबर के अनुसार, थाना प्रभारी रशीद ने कहा कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बालारहाट शिविर के बटालियन-15 के सदस्यों ने तीनों को हिरासत में लिया और कल रात फूलबाड़ी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। यह घटना फुलबारी उपजिला के नाओडांगा संघ के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 933 के पास बालाटारी गांव में हुई।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान भारत के पूर्व बर्धमान जिले की 28 वर्षीय रेशमा मंडल और दक्षिण 24 परगना जिले के 18 वर्षीय सौरव कुमार सपुई के रूप में हुई है। बांग्लादेशी दलाल कुरीग्राम जिले के नागेश्वरी उपजिला का 24 वर्षीय यूसुफ अली है। बीजीबी और पुलिस के अनुसार, रेशमा और सौरव एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों ने घर से भागकर बांग्लादेश में बसने का फैसला किया था। रेशमा, सौरव और दलाल के खिलाफ बीजीबी ने फूलबाड़ी थाने में मामला दर्ज कराया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%aa-%e0%a4%b8/feed/ 0