Dehradun – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Mon, 03 Feb 2025 08:22:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Dehradun – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 रुद्रप्रयाग में बनेगी बहुमंजिला वाहन पार्किंग https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%b9/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%b9/#respond Mon, 03 Feb 2025 08:22:33 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8718 देहरादून/ रुद्रप्रयाग, 3 फरवरी: रुद्रप्रयाग जनपद मुख्यालय में बहुप्रतीक्षित मल्टी लेवल वाहन पार्किंग के निर्माण को शासन की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। इस पार्किंग के निर्माण से जहां एक ओर शहर में बढ़ते यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी, वहीं राहगीरों को भी सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।

इस बहुमंजिला वाहन पार्किंग के निर्माण के लिए 07.09 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक भरत सिंह चौधरी ने इस परियोजना को मंजूरी दिलाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नगरवासियों के लिए राहतकारी साबित होगी और जाम की समस्या को स्थायी समाधान मिलेगा।

वाहन पार्किंग की यह सुविधा शहर के प्रमुख स्थानों पर यातायात प्रबंधन को सुगम बनाएगी और लोगों को सुरक्षित व सुव्यवस्थित पार्किंग की सुविधा प्रदान करेगी। स्थानीय प्रशासन अब जल्द ही इस परियोजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू करेगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%b9/feed/ 0
राष्ट्रीय खेलों में 5×5 बास्केटबॉल का रोमांच, देहरादून में होगी टीमों की टक्कर https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-5x5-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-5x5-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d/#respond Tue, 28 Jan 2025 08:21:09 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8407 देहरादून, 28 जनवरी: राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण में देहरादून 5×5 बास्केटबॉल के रोमांचक मुकाबलों का गवाह बनेगा, जहां देश भर की सर्वश्रेष्ठ टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने को तैयार हैं। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खिलाड़ियों की उत्कृष्ट क्षमताओं के साथ आज से इस टूर्नामेंट में जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा।

पुरुष वर्ग में टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। ग्रुप ए में सर्विसेज, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तराखंड की टीमें शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के बीच मुकाबला होगा। महिला वर्ग में भी टीमें दो समूहों में बंटी हैं। ग्रुप ए में पंजाब, उत्तराखंड, केरल और उत्तर प्रदेश की टीमें होंगी, जबकि ग्रुप बी में दिल्ली, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और कर्नाटक की टीमें खेलेंगी।

टूर्नामेंट का प्रारूप

टूर्नामेंट में प्रत्येक समूह राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेलते हुए शीर्ष दो टीमों को सेमीफाइनल में प्रवेश देगा। फाइनल मुकाबला 3 फरवरी, 2025 को खेला जाएगा।

दिग्गजों की चुनौती

पिछले संस्करणों में पुरुष वर्ग में पंजाब, तमिलनाडु और दिल्ली ने शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा जमाया था। वहीं, महिला वर्ग में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु का दबदबा रहा। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि ये दिग्गज अपनी प्रतिष्ठा बचा पाते हैं या नए चैलेंजर्स उन्हें कड़ी टक्कर देंगे।

प्रतियोगिता के नियम

5×5 बास्केटबॉल प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार आयोजित की जाएगी। प्रत्येक खेल चार क्वार्टर में होगा, जिनमें प्रत्येक क्वार्टर 10 मिनट का होगा। टाइमआउट, फ़ाउल और ब्रेक के दौरान घड़ी बंद रहेगी।

फाइनल की प्रत्याशा

1 फरवरी को होने वाले फाइनल मैच के साथ, इस टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर होगा। देहरादून में आयोजित यह प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के लिए एक शानदार अनुभव बनने जा रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-5x5-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d/feed/ 0
300 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, महिला की मौत https://rashtriyasamasya.com/300-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95/ https://rashtriyasamasya.com/300-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95/#respond Thu, 23 Jan 2025 07:45:47 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7972 देहरादून/रुद्रप्रयाग, 23 जनवरी: जनपद रुद्रप्रयाग के भटवाड़ीसैंण-तिलवाड़ा मार्ग पर बीती रात एक वाहन दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि (यूके- 07 एफयू- 9979 स्कॉर्पियो ) वाहन रुद्रप्रयाग से अगस्त्यमुनि की ओर जा रहा था। इसी दरम्यान भटवाड़ीसैंण-तिलवाड़ा के पास वाहन अनियंत्रित होकर रोड से करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ, जिला पुलिस, फायर सर्विस और डीडीआरएफ ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने खाई में उतरकर घायल महिला को रोप और स्ट्रेचर की मदद से मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कुसुमलता (42), पत्नी राजीव कुमार, निवासी विजयनगर, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/300-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95/feed/ 0
चोपता-देवरियाताल ट्रैक पर फंसे तीनों ट्रैकराें का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95-%e0%a4%aa/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95-%e0%a4%aa/#respond Tue, 21 Jan 2025 07:24:46 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7770 देहरादून, 21 जनवरी: जनपद रुद्रप्रयाग-चोपता-देवरियाताल ट्रैक पर जंगल में रविवार को फंसे तीनों ट्रैकरों को एसडीआरएफ ने देर रात तक रेस्क्यू कर लिया। सभी ट्रैकर को प्राथमिक उपचार के बाद मुख्य मार्ग पर लाकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

रुद्रप्रयाग के जिला नियंत्रण कक्ष की जानकारी के अनुसार देवरियाताल-चोपता ट्रैक पर निकले तीन ट्रैकर जंगल में आग लगने के कारण रास्ता भटक गए। इनमें से एक व्यक्ति को चोट लग गई ताे वह रास्ते में ही रुक गया। उसका साथ एक साथी उसके पास वहीं रुक गया, जबकि तीसरा साथी सहायता के लिए नीचे गया, लेकिन उसे भी पैर में चोट लग गई थी। जंगल में तीन ट्रैकराें के भटकने की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफकी टीमाें ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात्रि तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ की एक टीम ने लगभग छह किमी पैदल दुर्गम रास्ते पर चलकर नमन यादव (21) पता लाजपत दिल्ली, समीर कुमार पाण्डेय (21) पता बिहार को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। एसडीआरएफ की एक अन्य टीम ने लगभग आठ किलोमीटर का पैदल सफर तय कर घायल व्यक्ति अधिराज चौहान (21 वर्ष) निवासी उदयपुर, राजस्थान को घने जंगल से ढूंढ निकाला। सभी ट्रैकर को प्राथमिक उपचार के बाद मुख्य मार्ग पर लाकर अस्पताल पहुंचाया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%95-%e0%a4%aa/feed/ 0