CM Yogi – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Mon, 28 Jul 2025 09:55:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png CM Yogi – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 मिलावटखोरी सामाजिक अपराध ! https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%9f%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%9f%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7/#respond Wed, 14 May 2025 13:38:45 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9471 निशांत सिंह
लखनऊ। दूध मिलावटी, पनीर मिलावटी, खोआ हम खा रहे, या वो हमारी जान ले रहा, कोई नहीं जानता। मसाला से लेकर दवाओं तक, सब्जी-फल से लेकर अनाज तक, मिलावटखोरी का अपराध हर जगह घर बना चुका है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को चेतावनी दी, मिलावट खोरों को चुनौती दी। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि मिलावटखोरी सामाजिक अपराध है, ऐसे अपराधियों की तश्वीरें चैराहों पर टांगो। उत्तर प्रदेश में खाने-पीने की चीजों में मिलावटखोरी और नकली दवाओं के कारोबार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा फैसला लिया है। सीएम ने दो टूक कहा है कि लोगों की सेहत से जुड़ा विषय गंभीर इससे किसी भी तरह का खिलवाड़ करने के लिए कोई माफी नहीं है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनकी तस्वीरें मुख्य चैराहों पर लगाई जाएं। जिससे जनता उनको पहचान से और और समाज में उनके प्रति नकारात्मक संदेश जाए.

मिलावट हमारी जिंदगी का हिस्सा कैसे बनता जा रहा
मिलावटखोरी हमारी जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा, उसी अपराध को हम अपनी पसंद बनाते जा रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के कारोबार को ‘सामाजिक अपराध’ करार दिया। बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि तेल, घी, मसाले, दूध, पनीर जैसी रोजाना उपभोग की चीजों की जांच उत्पादक इकाई पर ही कराने का प्रयास किया जाए. दूध व दुग्ध उत्पादों की विशेष रूप से सघन जांच के लिए टीमें बनाई जाएं जो लगातार निगरानी रखें।

सेहत की रक्षा हमारी ड्यूटी होनी चाहिए-योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने साथ ही कहा कि पेशेवर रक्तदाताओं की पहचान कर इस पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ होना चाहिए। नकली दवाओं के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस के साथ विभागीय समन्वय को और बेहतर बनाया जाए जिससे गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके।

विभागीय एप और टोल फ्री नंबर
आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ नामक मोबाइल ऐप और टोल फ्री नंबर 1800-180-5533 उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत का निस्तारण तभी मान्य माना जाए जब शिकायतकर्ता संतुष्ट हो। खाद्य सुरक्षा की प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए एफएसडीए ने पासवर्ड-संरक्षित बारकोड प्रणाली लागू की है, जिससे नमूनों के विश्लेषण की गोपनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित होती है। प्रत्येक नमूने का परीक्षण वैज्ञानिकों द्वारा डिजिटल माध्यम से किया जाता है और उच्च अधिकारियों की स्वीकृति के बाद ही वह विश्लेषण मान्य माना जाता है।

‘लैब नेटवर्क का विस्तार हुआ’
मुख्यमंत्री को बताया गया कि यूपी में खाद्य एवं औषधि प्रयोगशालाओं के नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है. छह प्रमुख मंडलों के अलावा अब अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, कानपुर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और देवीपाटन मंडलों में भी नई प्रयोगशालाएं और कार्यालय स्थापित किए गए हैं. लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में तीन आधुनिक माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशालाएं भी स्थापित की गई हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%9f%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7/feed/ 0
मुख्यमंत्री योगी ने संगम में हुई भगदड़ पर अधिकारियों से की चर्चा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%ae/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%ae/#respond Wed, 29 Jan 2025 06:41:54 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8474 लखनऊ, 29 जनवरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम के पास मची भगदड़ पर आज अधिकारियों से चर्चा की। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहा कि प्रयागराज में श्रद्धालु जनों की भारी भीड़ है। संगम नोज में स्नान का भारी दबाव है। जो लोग जहां पर मौजूद हैं, उसी घाट पर स्नान करें। प्रशासन उनकी पूरी व्यवस्था के लिए तत्परता से लगा हुआ है। हादसे में कुछ लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा है। प्रधानमंत्री मोदी भोर से ही चार बार उनसे बात कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लगभग 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज में हैं। कल भी साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालुजनों ने महाकुंभ का स्नान किया। संगम नोज पर जाने के कारण ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हुईं। रात 1 से 2:00 के बीच यह हादसा हुआ। अखाड़ा परिषद के स्नान को लेकर बैरीकेडिंग भी की गई थी। कुछ श्रद्धालु इसमें घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा कर इलाज किया जा रहा है। कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। लगातार प्रशासन श्रद्धालुओं को स्नान कराने के लिए लगा हुआ है। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालु जनों के सकुशल स्नान कराने, अमृत स्नान में पूरे देश भर से आए श्रद्धालुजनों की व्यवस्था के लिए लगा है।

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रातः काल से ही चार बार फोन करके जानकारी ली है। गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लगातार जानकारी ले रहे हैं। व्यवस्था को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की जा रही है, जिसमें मुख्य सचिव समेत गृह विभाग के महत्वपूर्ण अधिकारी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अखाड़ा परिषद, महामंडलेश्वरों और पूज्य संतों से हमारी खुद की वार्ता हुई है। संतों ने कहा है कि श्रद्धालु जन पहले स्नान करेंगे। उसके बाद संतजन स्नान करेंगे। आज प्रातः काल से सुबह साढ़े आठ बजे तक साढ़े तीन करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। कई बिंदु पर श्रद्धालुजनों का अब भी दबाव है। इसलिए सभी श्रद्धालुओं से अपील है। पूज्य संतों से अपील है कि अफवाह पर कोई ध्यान न दें। संयम से स्नान करें। यह सब आयोजन उन्हीं लोगों का है। प्रशासन उनकी सेवा के लिए पूरी तत्परता से लगा हुआ है। पूरी मजबूती के साथ वहां पर हर प्रकार सहयोग करने के लिए प्रशासन जुटा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर नकारात्मक अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा तो उससे नुकसान हो सकता है। 15 से 20 किलोमीटर में अस्थाई घाट बनाए गए हैं। वहां पर भी लोग स्नान कर सकते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि सभी लोग संगम पर ही स्नान करें। उसमें बच्चे हैं, बुजुर्ग हैं और सांस की बीमारी वाले तमाम ऐसे श्रद्धालु हैं जिन्हें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। सभी गंगा जी के घाट हैं। उन्हें वहीं पर स्नान कर लेना चाहिए। जहां पर वह मौजूद हैं। संगम में स्नान का बहुत ज्यादा दबाव है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%ae/feed/ 0