caste and religion based discrimination – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Wed, 25 Dec 2024 11:06:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png caste and religion based discrimination – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 फरीदाबाद : सुशासन का अर्थ है सरकार में कोई जाति संप्रदाय का भेदभाव न हो : कृष्णपाल गुर्जर https://rashtriyasamasya.com/faridabad-good-governance-means-there-should-be-no-caste-and-religion-based-discrimination-in-the-government-krishan-pal-gurjar/ https://rashtriyasamasya.com/faridabad-good-governance-means-there-should-be-no-caste-and-religion-based-discrimination-in-the-government-krishan-pal-gurjar/#respond Wed, 25 Dec 2024 11:06:33 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7312 फरीदाबाद। देश में नागरिकों को घर बैठे पारदर्शिता के साथ समय रहते सभी सुविधाएं मिल रही है और लोगों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है, यही सुशासन है। यह बात केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कही। वे बुधवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

जिला प्रशासन की ओर से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सीईओ सतबीर मान ने मुख्यातिथि केंद्रीय राज्य मंत्री सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा व चेयरमैन जिला परिषद विजय सिंह व अन्य विशिष्ट अतिथिगण का स्वागत व अभिनंदन किया। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज दो महान विभूतियों महामना पंडित मदन मोहन मालवीय व भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 23 दिसंबर 2014 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दोनों महान विभूतियों को भारत रत्न से अलंकृत किया था। इसी दिन यह तय किया गया था कि हर वर्ष 25 दिसंबर को दोनों महान विभूतियों के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इसी सकारात्मक विचारधारा को हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सत्ता परिवर्तन तो अनेक बार हुए हैं कई सरकार आई और गई हैं लेकिन जब से देश व प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तो इस सरकार के नेतृत्व में ईमानदारी के साथ व्यवस्था परिवर्तन का काम हुआ है।

नौकरियों में पारदर्शिता, ट्रांसफर पॉलिसी में पारदर्शिता, घर बैठे ही सारी सुविधाओं को प्राप्त आज किया जा रहा है। नौकरी के लिए बिना किसी भेदभाव के सबको सामान अवसर प्राप्त हो रहे है। आज देश का हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। मोदी जी ने कहा था न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन यह सुशासन का असली रूप है। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में देश में जो परिवर्तन आया है हम सब उसके साक्षी हैं। हर क्षेत्र में देश सबके सहयोग से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को केंद्रीय राज्यमंत्री ने सम्मानित भी किया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/faridabad-good-governance-means-there-should-be-no-caste-and-religion-based-discrimination-in-the-government-krishan-pal-gurjar/feed/ 0