Car accident – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Wed, 26 Feb 2025 11:22:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Car accident – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 बच्‍चे को कार से कुचलकर, महिला हुई फरार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9/#respond Wed, 26 Feb 2025 11:22:53 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9339 गाजियाबाद: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की एसजी ग्रैंड सोसायटी में सोमवार शाम को सोसायटी में खेल रहे एक मासूम को कार से कुचलने का मामला सामने आया है। कार एक महिला चला रही थी। पास में खड़े माली ने किसी तरह बच्चे को कार के नीचे से निकाला। महिला भी कार से उतरी और बच्चे को डांटकर कुछ देर बाद वहां से कार लेकर भाग गई।

सूचना पर सोसायटी निवासी इकट्ठा हो गए। उन्होंने महिला के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन सोसायटी के सुरक्षा गार्डों ने रजिस्टर में उसकी एंट्री नहीं की थी। ऐसे में सोसायटी निवासियों ने भी हंगामा करते हुए सुरक्षा पर सवाल उठाए और पुलिस को सूचना दी।

सोसायटी के एओए सदस्य भूपेंद्र नाथ व अन्य निवासियों ने सोसायटी के अंदर सिक्योरिटी अनियमितता और एक महिला द्वारा कार से बच्चे को कुचलकर घायल करने के मामले में तहरीर दी है। शिकायत में बताया गया कि सोसायटी निवासी रोमित त्यागी का बेटा आरुष बैडमिंटन कोर्ट के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक कार चालक महिला ने कार से बच्चे के टक्कर मारी और गाड़ी उसके ऊपर चढ़ा दी। हादसे में आरुष गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरुष के जांघ की हड्डी और एक पैर में दो फ्रैक्चर हैं। इसके अलावा हाथ की दो अंगुली फट गईं और कंधे में भी चोट आई है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9/feed/ 0
कुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b8-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b8-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87/#respond Fri, 31 Jan 2025 08:35:15 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8587 कानपुर, 31 जनवरी: महाराजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में कुंभ स्नान कर वापस लौट रहा राजस्थान का एक परिवार चपेट में आ गया। हादसे में एक वृद्ध महिला की माैत हाे गई जबकि दाे अन्य लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गये। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मूलरूप से राजस्थान केलवाड़ा के बारा गांव निवासी पदम राठौर अपने परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान करने गए थे। वापसी के दौरान महोली मोड़ के पास अचानक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। इस घटना में कार सवार आशा राठौर (60) की मौत हो गयी। जबकि तनुप्रिया (14) और शकुन राठौर (40) गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरसौल सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b8-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87/feed/ 0
टिहरी: कार खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87/#respond Thu, 30 Jan 2025 07:34:26 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8539 टिहरी, 30 जनवरी:

जनपद टिहरी के कुमाल्डा क्षेत्र स्थित आनंद चौक के पास गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।पुलिस सूत्राें के अनुसार कार (यूके-07 एआर 3411 वैगनआर) मालदेवता से चंबा की ओर जा रही थी। इसी दरम्यान आनंद चौक के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मृतकाें की पहचान मूसा सिंह (57) पुत्र नैन सिंह, मनवीर सिंह (27) पुत्र मूसा सिंह, दाेनाें निवासी जड़दार गांव, चंबा के रूप में हुई है।सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद रोप स्ट्रेचर से शवों को खाई से निकालकर जिला पुलिस के हवाले किया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87/feed/ 0
300 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, महिला की मौत https://rashtriyasamasya.com/300-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95/ https://rashtriyasamasya.com/300-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95/#respond Thu, 23 Jan 2025 07:45:47 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7972 देहरादून/रुद्रप्रयाग, 23 जनवरी: जनपद रुद्रप्रयाग के भटवाड़ीसैंण-तिलवाड़ा मार्ग पर बीती रात एक वाहन दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि (यूके- 07 एफयू- 9979 स्कॉर्पियो ) वाहन रुद्रप्रयाग से अगस्त्यमुनि की ओर जा रहा था। इसी दरम्यान भटवाड़ीसैंण-तिलवाड़ा के पास वाहन अनियंत्रित होकर रोड से करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ, जिला पुलिस, फायर सर्विस और डीडीआरएफ ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने खाई में उतरकर घायल महिला को रोप और स्ट्रेचर की मदद से मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कुसुमलता (42), पत्नी राजीव कुमार, निवासी विजयनगर, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/300-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95/feed/ 0
शिमला नगर निगम की गाड़ी खाई में गिरी, चालक की दर्दनाक मौत https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be/#respond Sat, 18 Jan 2025 08:18:33 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7519 शिमला, 18 जनवरी, राजधानी शिमला में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें नगर निगम की कचरा ले जाने वाली एक गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब आठ बजे भरयाल कूड़ा संयंत्र के पास टूटू-तारादेवी सड़क पर हुई।

जानकारी अनुसार कचरा फेंकने के बाद गाड़ी वापिस लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान 50 वर्षीय विनोद के रूप में हुई है, जो कार्ट रोड शिमला का निवासी था। बालूगंज पुलिस थाना ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के समय नगर निगम की यह गाड़ी टूटू-तारादेवी सड़क से होकर भरयाल कूड़ा संयंत्र से लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी अचानक बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। खाई की गहराई और गाड़ी की रफ्तार के कारण चालक को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल सका।

स्थानीय लोगों ने सुबह जब गाड़ी गिरने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे और गाड़ी में सवार लोगों को खोजने लगे। कुछ समय के पश्चात एमसी कूड़ेदान की गाड़ी से 150 मीटर नीचे से गाड़ी चालक का शव मिला। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बालूगंज पुलिस स्टेशन में दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। चालक की मौके पर मौत होने के बाद पुलिस ने शव को आईजीएमसी पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गाड़ी सड़क से 300 मीटर दूर गिरी जिसमें गाड़ी ने चीड़ के तीन छोटे पेड़ों को तोड़ते हुए मथौली की घासनी पर पंहुची।

हादसे की सूचना मिलते ही बालूगंज पुलिस थाना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने गाड़ी से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि विनोद शिमला नगर निगम में गाड़ी चलाने का काम करता था और वह पिछले कई वर्षों से इस पद पर कार्यरत था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि या तो गाड़ी में तकनीकी खामी थी या चालक ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। हालांकि हादसे के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गाड़ी की तकनीकी जांच के बाद ही चल पाएगा।

वहीं अन्य ड्राइवरो का कहना है कि चालक काफी अनुभवी थे ऐसे में यह दुर्घटना कैसे हुई यह एक प्रश्न चिन्ह है। जहां पर यह हादसा हुआ वहां पर सड़क काफी चौड़ी थी वहीं पुलिस का कहना था कि सूर्य की रोशनी चालक पर गिरी होगी जिसके चलते हादसा हुआ लगता है।

हादसे के बाद शिमला नगर निगम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि हादसे की विस्तृत जांच कराई जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। नगर निगम ने मृतक के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be/feed/ 0