California – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sat, 01 Feb 2025 08:13:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png California – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 अमेरिका में छह लोगों को ले जा रहा मेडिकल विमान दुर्घटनागस्त https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%b9-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%b9-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87/#respond Sat, 01 Feb 2025 08:13:21 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8673 वाशिंगटन, 01 फरवरी: संयुक्त राज्य अमेरिका में एक मेडिकल विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें चालक दल के सदस्यों समेत छह लोग सवार थे। हादसे में सभी के हताहत होने की आशंका जताई गई है है। यह हादसा पूर्वोत्तर फिलाडेल्फिया के पास हुआ। बताया गया है कि हादसे के बाद विमान में तेज विस्फोट हुआ और वह आग के गोले में बदल गया।

सीएनएन की खबर के अनुसार, अधिकारियों और घटनास्थल के वीडियो के अनुसार, एक शिशु रोगी और उसकी मां को ले जा रहा एक जुड़वां इंजन वाला मेडवैक जेट शुक्रवार रात पूर्वोत्तर फिलाडेल्फिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। संघीय उड्डयन प्रशासन का कहना है कि छह लोगों के साथ लियरजेट 55 पूर्वोत्तर फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से प्रस्थान करने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ्लाइट ऑपरेटर जेट रेस्क्यू एयर एम्बुलेंस के प्रवक्ता शाई गोल्ड ने कहा कि विमान में एक बाल रोगी और उसकी मां थीं। वो फिलाडेल्फिया में बच्चे का इलाज कराने के बाद मैक्सिको लौट रही थीं।

यह विमान मिसौरी में स्प्रिंगफील्ड-ब्रैनसन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रास्ते में था।इस विमान ने शाम छह बजे के बाद उड़ान भरी थी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा, ” विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दुख हुआ। निर्दोष आत्माएं खो गईं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका अभी यात्री विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर की टक्कर से हुए हादसे से उबर भी नहीं पाया है। और इस बीच दूसरा हवाई हादसा हो गया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%b9-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87/feed/ 0
लॉस एंजिल्स के उत्तर में आग लगने से दहशत  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%b8-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%b8-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86/#respond Thu, 23 Jan 2025 11:32:32 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8034 लॉस एंजिल्स, 23 जनवरी: संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत का प्रमुख शहर लॉस एंजिल्स आग की विभीषिका से उभर नहीं पा रहा। लॉस एंजिल्स में कैस्टेइक के उत्तर में बुधवार को आग लगने से दहशत फैल गई। यह 10,000 एकड़ से अधिक में फैल गई। इस वजह से दक्षिणी कैलिफोर्निया में पिछले एक माह में हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

लॉस एंजिल्स टाइम्स के अनुसार, सांता क्लैरिटा के उत्तर में कैस्टेइक झील के पास रह रहे लोगों को तत्काल घर छोड़ने को कहा गया है। इस बीच दक्षिणी कैलिफोर्निया में शनिवार से सोमवार तक लगभग आधा इंच तक बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। लॉस एंजिल्स शहर और काउंटी के अधिकारियों ने कहा है कि नालियों की सफाई शुरू कर दी गई है जिससे बारिश के पानी का प्रवाह न रुके।

कैल फायर के अनुसार, दो सप्ताह पहले पैलिसेड्स में लगी आग 23,400 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैल गई। इससे कम से कम 6,662 संरचनाएं नष्ट हो गईं। बुधवार शाम तक आग पर 70 प्रतिशत काबू पा लिया गया। ईटन की लगी आग पर 95 प्रतिशत तक काबू पा लिया गया है। इससे अल्टाडेना और पासाडेना क्षेत्र में 9,418 संरचना नष्ट हुई हैं। अधिकारियों ने पैलिसेड्स में 11 और ईटन में 17 लोगों की मरने की पुष्टि की है।

अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को सूरज ढलते ही कास्टाइक झील के उत्तर और पूर्व की पहाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। इससे बिजली के लकड़ी के खंभों में आग लग गई। आग की विभीषिका को कम करने के लिए आठ हेलीकॉप्टरों से पानी का छिड़काव किया गया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%b8-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86/feed/ 0