Bribe Taking case – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Thu, 30 Jan 2025 09:05:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Bribe Taking case – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 हाथरस में 50 हजार रिश्र्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-50-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%b2/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-50-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%b2/#respond Thu, 30 Jan 2025 09:05:31 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8569 हाथरस में एंटी करप्शन ब्यूरो अलीगढ यूनिट की टीम ने बुधवार को नगर पालिका के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक (सीएसआई) को एक ठेकेदार से 50 हजार रूपये की रिश्र्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी सीएसआई को कोतवाली हाथरस गेट ले गई। जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिकारी पर ऐक्शन के बाद विभाग में हडकंप मच गया।

एक ठेकेदार द्वारा नगर पालिका में सफाई कर्मचारीयों का ठेका लिए जाने के लिए आवेदन किया गया था। आरोप है कि आवेदन किए जाने के बाद सीएसआई महेश कुमार द्वारा फाइल को आगे नहीं बढाया गया। लंबे समय से यह फाइल उन्होंने रोक रखी थी। आरोप है कि सीएसआई द्वारा फाइल को आगे बढाने के लिए ठेकेदार से 50 हजार रूपये की रिश्र्वत मांगी जा रही थी। इस पर ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो अलीगढ के अधिकारियों से कर दी। बुधवार की सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम नगर पालिका पहुंच गई।

टीम द्वारा जाल बिछाकर बागला अस्पताल के बाहर ओवरब्रिज के नीचे एक चाय की दुकान पर सीएसआई महेश कुमार को बुलाया। जैसे ही ठेकेदार द्वारा सीएसआई को रूपये दिए तभी पीछे से आई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सीएसआई महेश कुमार को रंगे हाथ रिश्र्वत के पैसों के साथ दबोच लिया। इस कारवाई के दौरान वहां लोगों की भीड लग गई। आनन-फानन टीम आरोपी सीएसआई को गिरफ्तार कर अपने साथ कोतवाली हाथरस गेट ले गई। वहां पालिका के अधिकारी भी पहुंच गए। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में सीएसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब गुरूवार को एंटी करप्शन न्यायालय मेरठ में सीएसआई को पेश किया जाएगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-50-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%b2/feed/ 0
ग्राम विकास अधिकारी 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-16-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-16-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0/#respond Thu, 30 Jan 2025 08:19:17 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8559 जयपुर, 30 जनवरी: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बांसवाड़ा इकाई ने कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी प्रभुलाल पारगी को सोलह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी बांसवाड़ा को शिकायत मिली थी कि परिवादी के पिता अटल सेवा केंद्र भापोर में ठेके के माध्यम से सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पिछले पाँच माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन बिल बनाने के बदले में ग्राम विकास अधिकारी प्रभुलाल पारगी द्वारा 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी और परिवादी को परेशान किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर 20 जनवरी को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोपित 20 हजार रुपये लेने को सहमत हुआ और सत्यापन के दौरान चार हजार रुपये ले भी लिए।

इस पर एसीबी बांसवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रभुलाल पारगी को शेष 16 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-16-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0/feed/ 0