Bhagalpur – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Mon, 03 Feb 2025 10:16:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Bhagalpur – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 मामूली विवाद में भाई ने की भाई की हत्या https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80/#respond Mon, 03 Feb 2025 10:16:06 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8762 भागलपुर, 03 फरवरी: जिले में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव में सोमवार सुबह इतवारी चौधरी की हत्या उसके बड़े भाई ने गड़ासे से काटकर कर दी।

मृतका की पत्नी का कहना है की बीते रविवार को जब उनका बच्चा स्कूल से साइकिल से घर आ रहा था। उसी समय बड़े भाई की पत्नी रास्ते पर खड़ी थी और उसे हटने को कहा गया। जिसको लेकर दोनों भाइयों के बीच मारपीट हुई थी और इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई थी। वहीं डायल 112 की गाड़ी सभी को लेकर थाने गई थी। जहां मृतक के द्वारा मामला दर्ज करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। लेकिन जगदीशपुर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और थाने से भगा दिया।

मृतका की पत्नी का आरोप है कि थाने के द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी। वहीं रात दस बजे पंचायती में मामला सुलह हो गया था। लेकिन सुबह भाई और अन्य परिजनों के द्वारा मृतक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। परिजन का कहना है कि अगर पुलिस तत्परता से काम करती और कल मामला दर्ज कर लेती और कार्रवाई करती तो आज हत्या नहीं होती। वहीं सवाल खड़े हो रहे हैं कि कल जब 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची थी और सभी को लेकर थाने गई थी तब पुलिस ने आखिर कार्रवाई क्यों नहीं की। आखिर इतवारी के मौत का जिम्मेदार कौन है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80/feed/ 0
सिलेंडर का पाईप लीक होने से घर में लगी आग https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%aa-%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%aa-%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/#respond Fri, 31 Jan 2025 09:28:35 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8629 भागलपुर, 31 जनवरी: जिले में नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत मक्कातकिया वार्ड संख्या-19 नगर परिषद नवगछिया स्थित शकुंतला देवी पति मनोहर शाह के मकान में शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे सिलेंडर में लगे पाईप के लीक होने से घर में आग लग गई।

इस घटना में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। तत्काल ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू किया गया। आग को बुझाने के कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम आकर आग पर पूर्णत: काबू पाया। बताया जा रहा है कि शकुंतला देवी अपने घर में रोज की दिनचर्या की तरह खाना बनाने गई थी। जैसे ही गैस चूल्हा को जलाया अचानक गैस सिलेंडर की पाइप में आग लग गई। देखते-देखते आग पूरी तरह से बेकाबू हो गया। जिससे घर में उपस्थित राशन का सामान एवं जरूरत के कपड़े फर्नीचर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। हालांकि किसी भी प्रकार की जान की क्षति नहीं हुई है। लेकिन कुछ कीमती सामान जलकर राख हो गए। आसपास के घर में भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

मौके पर डॉ दीपक कुमार साह ने तत्परता दिखाया भीगा हुआ कंबल सिलेंडर पर रखते ही आग पर काबू पाने में सफलता मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाया। मौके पर चंद्रगुप्त साह, मंटू शर्मा कन्हैया कुमार, संजय रजक, सुमित कुमार इत्यादि ग्रामीण उपस्थित थे।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%aa-%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/feed/ 0
समान काम समान वेतन की मांग को लेकर होमगार्ड जवानों का प्रदर्शन https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97/#respond Mon, 27 Jan 2025 10:11:16 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8333 भागलपुर, 27 जनवरी: समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर बिहार रक्षा वाहिनी स्वंय सेवक संघ के बैनर तले होमगार्ड के जवानों ने सोमवार को भागलपुर समाहरणालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान होमगार्ड के जवानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को मांगों से युक्त ज्ञापन सोंपा। इस मौके पर बिहार रक्षा वाहिनी स्वंय सेवक संघ के उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव ने बताया कि 2016 में सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी हम लोगों को अब तक समान काम के बदले समान वेतन नहीं मिल रहा है।

सरकार के उदासीन रवैया के कारण हम लोगों के सामने भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो रही है। यदि हम लोगों की मांग को जल्द से जल्द सरकार पूरी नहीं करती तो हम लोग चक्का जाम करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर काफी संख्या में होमगार्ड के जवान मौजूद थे।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97/feed/ 0