Bangladesh – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Sat, 15 Feb 2025 08:55:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Bangladesh – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 बांग्लादेश में विश्व इज्तेमा में शामिल बुजुर्ग जायरीन का निधन https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a5%8d/#respond Sat, 15 Feb 2025 08:55:44 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8902 ढाका, 15 फरवरी: मुसलमानों के बड़े धार्मिक आयोजन विश्व इज्तेमा की मेजबानी कर रहे बांग्लादेश के गाजीपुर जिले के औद्योगिक शहर टोंगी में एक बुजुर्ग जायरीन का इंतकाल हो गया। 58वें विश्व इज्तेमा के दूसरे चरण का आगाज टोंगी में तुराग नदी के तट पर इज्तेमा मैदान में शुक्रवार को हुआ है। इसके पहले चरण में भी दो श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

द डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार, विश्व इज्तेमा के दूसरे चरण में एक और जायरीन की मौत के साथ इस आयोजन के दोनों चरणों में मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर तीन हो गई । शुक्रवार रात लगभग 10ः30 बजे जिस जायरीन का निधन हुआ, उसका नाम 60 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल अजीज है। साद अनुयायियों के मीडिया समन्वयक मोहम्मद सईम ने आज सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले दो और जायरीनों की मौत हो चुकी है।

ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार, विश्व इज्तेमा का दूसरा चरण शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। मोहम्मद सईम ने कहा कि इज्तेमा फज्र की नमाज के बाद प्रसिद्ध इस्लामी विद्वानों ने उपदेश दिए। भारत से आए मौलाना साद के सबसे बड़े बेटे मौलाना यूसुफ बिन साद कांधलवी ने इज्तेमा मैदान में जुमा की नमाज का नेतृत्व किया। अब तक 47 देशों से 1,500 विदेशी जायरीन विश्व इज्तेमा में शामिल होने के लिए मैदान में आ चुके हैं। नमाज में ढाका, गाजीपुर और सावर और आसपास के इलाकों से आए लाखों मुसलमान शामिल हुए। आज इज्तेमा में दहेज मुक्त शादी कराई जाएंगी। रविवार को आखिरी मुनाजात (अंतिम प्रार्थना) के साथ इज्तेमा का समापन होगा। उन्होंने कहा कि सेना और बांग्लादेश अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण ने जायरीनों की सुचारू आवाजाही के लिए नदी पर एक तैरता हुआ पुल बनाया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a5%8d/feed/ 0
 बांग्लादेश में “ऑपरेशन डेविल हंट”, 40 लोग गिरफ्तार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%91%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a1%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%91%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a1%e0%a5%87/#respond Mon, 10 Feb 2025 06:57:38 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8804 ढाका, 09 फरवरी: बांग्लादेश में हाल ही में हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने “ऑपरेशन डेविल हंट” शुरू किया, जिसके तहत 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई ढाका के बाहरी इलाके में हुई एक हिंसक घटना के बाद की गई, जहां एक छात्र समूह के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हिंसा गाजीपुर जिले में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी, अवामी लीग, से जुड़े प्रतीकों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के दौरान भड़की। भीड़ के इस हमले में 14 लोग घायल हो गए, जिसमें पूर्व मुक्ति संग्राम मामलों के मंत्री मोजम्मेल हक के आवास पर हुई तोड़फोड़ भी शामिल थी।

स्थिति को नियंत्रित करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस की सरकार ने शुक्रवार रात विशेष अभियान का आदेश दिया। गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चौधरी जाबेर सादिक ने पुष्टि की कि यह अभियान जिले के विभिन्न हिस्सों में चलाया गया और अब तक 40 संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%91%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a1%e0%a5%87/feed/ 0
बांग्लादेश में भूकंप, ढाका से म्यांमार तक हिली धरती https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%a2%e0%a4%be%e0%a4%95/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%a2%e0%a4%be%e0%a4%95/#respond Fri, 24 Jan 2025 10:46:31 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8147 ढाका, 24 जनवरी: बांग्लादेश में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात आए भूकंप का असर पड़ोसी देश म्यांमार तक महसूस किया। राजधानी ढाका और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में लोगों ने देर रात 1:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए। इससे नागरिकों में दहशत फैल गई। संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भारत के मणिपुर के वाजिन में हुई भूगर्भीय हलचल ने बांग्लादेश को अपनी चपेट में लिया।

ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 रही। पृथ्वी पर इसकी गहराई 106 किलोमीटर रही। भूकंप के झटके पड़ोसी देश म्यांमार में भी महसूस किए गए। इससे पहले तीन और सात जनवरी को भी बांग्लादेश को भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ा।

बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 21 जनवरी को भी देश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। बांग्लादेश में इस भूकंप की वजह भारत के मेघालय के खासी हिल्स में हुई भूकंपीय गतिविधि रही।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa-%e0%a4%a2%e0%a4%be%e0%a4%95/feed/ 0
खालिदा जिया को लंदन में अस्पताल से बेटे के घर शिफ्ट करने की तैयारी https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b8/#respond Fri, 24 Jan 2025 10:42:30 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8144 लंदन, 24 जनवरी: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया को अस्पताल से उनके बेटे तारिक रहमान के लंदन स्थित किंग्स्टन निवास पर शिफ्ट किया जाएगा। उनके निजी चिकित्सक ने कहा कि वयोवृद्ध बेगम खालिदा जिया का इलाज अब तारिक रहमान के घर पर होगा। बेगम खालिदा इस समय द लंदन क्लिनिक में भर्ती हैं।

बांग्लादेश के समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, बेगम खालिदा के निजी चिकित्सक और बीएनपी स्थायी समिति के सदस्य डॉ. एजेडएम जाहिद हुसैन ने गुरुवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 10:30 बजे द लंदन क्लिनिक के सामने पत्रकारों से यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि खालिदा जिया शुक्रवार रात को बेटे के घर जा सकती हैं। घर पर डॉ. पैट्रिक कैनेडी और डॉ. जेनिफर क्रॉस की देखरेख में उनका इलाज जारी रहेगा।

उन्होंने खालिदा जिया के ठीक होने की प्रार्थना की है। डॉ. जाहिद ने कहा कि अगर उनकी सेहत में सुधार इसी दर से जारी रहा तो वह जल्द ही बांग्लादेश लौट सकती हैं। हालांकि डॉ. जाहिद ने साफ किया कि लीवर प्रत्यारोपण के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ढाका ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी कि खालिदा जिया की उम्र और शारीरिक स्थिति को देखते हुए लिवर प्रत्यारोपण की संभावना फिलहाल कम है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b8/feed/ 0
बांग्लादेश के पिलखाना नरसंहार में शामिल अर्ध सैन्य बल के 300 सदस्यों की रिहाई शुरू  https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b0/#respond Thu, 23 Jan 2025 11:26:24 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8031 ढाका, 23 जनवरी: बांग्लादेश के बहुचर्चित पिलखाना नरसंहार में 16 साल तक जेल में रहने वाले अर्ध सैन्य बल बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) के 300 से अधिक सदस्यों (कैदियों) की जमानत पर रिहाई शुरू हो गई। इनको रिहा करने की प्रक्रिया आज सुबह केरानीगंज के ढाका सेंट्रल जेल और गाजीपुर के काशिमपुर सेंट्रल जेल से शुरू हुई। 25 और 26 फरवरी 2009 को ढाका में बांग्लादेश राइफल्स की एक इकाई ने विद्रोह किया था। बांग्लादेश के सैन्य विद्रोह के इतिहास में यह घटना पिलखाना त्रासदी और पिलखाना नरसंहार के रूप में दर्ज है है।

ढाका ट्रिब्यून की खबर में यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) के हवाले से कहा गया है कि 178 बीडीआर सदस्यों को ढाका सेंट्रल जेल और 126 को काशिमपुर सेंट्रल जेल से रिहा किया जाना तय है। इनको रविवार को ढाका स्पेशल ट्रिब्यूनल-1 के न्यायाधीश एमडी इब्राहिम मिया ने जमानत प्रदान की थी।

ढाका सेंट्रल जेल प्राधिकरण ने कहा कि जमानत के लिए जरूरी कागजात बुधवार को दोनों जेलों में भेज दिए गए थे। आज ढाका सेंट्रल जेल से 178 कैदियों को रिहा किया जा रहा है। काशिमपुर सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने कहा कि बुधवार/गुरुवार की दरमियानी रात एक बजे तक 38 कैदियों को रिहा कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिलखाना नरसंहार में 57 सैन्य अधिकारियों सहित 74 लोगों की मौत हो गई थी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b0/feed/ 0
बांग्लादेश के सुंदरबन में एक साथ दिखे तीन बाघ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87/#respond Tue, 21 Jan 2025 08:10:17 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7782 ढाका, 21 जनवरी: बांग्लादेश के सुंदरबन के कोटका वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटकों ने एक साथ तीन बाघों को देखा। इस दौरान दो बाघों ने तीसरे पर हमला कर उसे नदी में धकेल दिया। पर्यटकों ने अभयारण्य के बेटमोर क्षेत्र के इस वाकये को रविवार दोपहर कैमरे में कैद कर लिया।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, गाइड एमडी अल अमीन ने बताया कि पर्यटकों ने सुंदरबन से लौटते समय इन बाघों (दो नर और एक मादा) को देखा। दो बाघ कोटका कार्यालय क्षेत्र से आए थे और एक बाघ उनके साथ शामिल होने के लिए बेटमोर नदी पार कर गया था। बेटमोर क्षेत्र से आए बाघ पर अन्य दो बाघों ने हमला किया और उसे नदी में धकेल दिया।

कोटका वन्यजीव अभयारण्य केंद्र के अधिकारी एमडी सोहैबुर रहमान सुमन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को कोटका वन गश्ती दल के सदस्यों ने कोटका-कोचिखली सीमा के बादामतला क्षेत्र में चार बाघों को देखा था। उनमें से दो वयस्क और दो शावक थे। पिछले साल फरवरी में चंदेश्वर वन कार्यालय के पास तीन बाघ एक साथ देखे गए थे।

वन विभाग के अनुसार, सुंदरबन का बांग्लादेशी हिस्सा 6,017 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। इसमें 4,832 वर्ग किलोमीटर जंगल और 1,185 वर्ग किलोमीटर आर्द्रभूमि है। 2015 की गणना में सुंदरबन में 106 बाघ दर्ज किए गए थे। 2018 में यह संख्या बढ़कर 114 हो गई। 2024 में गणना में इनकी संख्या बढ़कर 125 पहुंच गई। अधिकारियों के अनुसार, सुंदरबन के चार रेंजों में से शरणखोला में बाघों की संख्या सबसे अधिक है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87/feed/ 0
बांग्लादेश में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%aa-%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%aa-%e0%a4%b8/#respond Mon, 20 Jan 2025 06:21:32 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7649 ढाका, 20 जनवरी: दो भारतीय नागरिकों और एक बांग्लादेशी दलाल को कुरीग्राम में फुलबारी सीमा के पास गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर बांग्लादेश में अवैध रूप से प्रवेश करने का आरोप है। फूलबाड़ी थाना प्रभारी मामुनूर रशीद ने इसकी पुष्टि की।

द डेली स्टार की खबर के अनुसार, थाना प्रभारी रशीद ने कहा कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बालारहाट शिविर के बटालियन-15 के सदस्यों ने तीनों को हिरासत में लिया और कल रात फूलबाड़ी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। यह घटना फुलबारी उपजिला के नाओडांगा संघ के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 933 के पास बालाटारी गांव में हुई।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान भारत के पूर्व बर्धमान जिले की 28 वर्षीय रेशमा मंडल और दक्षिण 24 परगना जिले के 18 वर्षीय सौरव कुमार सपुई के रूप में हुई है। बांग्लादेशी दलाल कुरीग्राम जिले के नागेश्वरी उपजिला का 24 वर्षीय यूसुफ अली है। बीजीबी और पुलिस के अनुसार, रेशमा और सौरव एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों ने घर से भागकर बांग्लादेश में बसने का फैसला किया था। रेशमा, सौरव और दलाल के खिलाफ बीजीबी ने फूलबाड़ी थाने में मामला दर्ज कराया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%aa-%e0%a4%b8/feed/ 0
अराकान आर्मी ने म्यांमार से बांग्लादेश आ रहे तीन मालवाहक जहाजों को रोका https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0/#respond Sat, 18 Jan 2025 09:40:49 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7549 ढाका, 18 जनवरी, म्यांमार के विद्रोही गुट अराकान आर्मी ने म्यांमार के यांगून से बांग्लादेश के टेकनाफ भूमि बंदरगाह आ रहे तीन मालवाहक जहाजों को गुरुवार दोपहर से रोक रखा है। इन जहाजों में 50,000 हजार बैग हैं। इनमें सूखी मछली, सुपारी, कॉफी और अन्य सामान है। तीनों मालवाहक जहाजों को शुक्रवार रात 10ः30 बजे तक नेफ नदी के मुहाने पर अराकान आर्मी के घेरे में देखा गया।

ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, अराकान आर्मी ने टेकनाफ मार्ग पर रोके गए तीनों मालवाहक जहाजों को अभी तक नहीं छोड़ा है। चालक दल के सदस्यों और अन्य अभी भी अराकान आर्मी की हिरासत में हैं। टेकनाफ लैंड पोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी यूनाइटेड लैंड पोर्ट लिमिटेड के महाप्रबंधक मोहम्मद जसीमुद्दीन चौधरी ने कहा कि अराकान आर्मी ने तीन मालवाहक जहाजों को तलाशी लेने के बहाने बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर नाइखोंग क्षेत्र के पास नेफ नदी के मुहाने पर रोका। अराकान आर्मी ने अभी भी म्यांमार के मालवाहक जहाजों को रिहा नहीं किया है।

टेकनाफ भूमि बंदरगाह के एक अधिकारी ने पहचान न उजागर करने का आग्रह करते हुए बताया कि जब से अराकान आर्मी ने रखाइन राज्य के माउंगडॉ टाउनशिप पर नियंत्रण किया है, तब से कोई भी मालवाहक जहाज टेकनाफ भूमि बंदरगाह पर नहीं आया है। अराकान आर्मी ने गुरुवार को तीन मालवाहक जहाजों को हिरासत में ले लिया है।

टेकनाफ कस्टम एंड फॉरवर्डिंग एजेंट एसोसिएशन के महासचिव एहतेशामुल हक बहादुर ने कहा कि अराकान आर्मी ने म्यांमार से टेकनाफ भूमि बंदरगाह आ रहे तीन मालवाहक जहाजों को नेफ नदी के बीच में अपने नियंत्रण में ले लिया है। उनको अभी तक छोड़ा नहीं गया है।

टेकनाफ-2 में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल आशिकुर रहमान ने कहा कि किसी ने भी हमें इस बारे में आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया है। मगर उन्होंने सुना है कि अराकान आर्मी ने तीन मालवाहक जहाजों को रोककर तलाशी ली है। टेकनाफ के उप जिला कार्यकारी अधिकारी (यूएनओ) शेख एहसानुद्दीन ने भी कहा कि उन्होंने भी यही बात सुनी है। बंदरगाह प्राधिकरण से किसी ने भी उन्हें सूचित नहीं किया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0/feed/ 0
लेबनान से बांग्लादेश के 47 और नागरिक स्वदेश लौटे https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-47-%e0%a4%94/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-47-%e0%a4%94/#respond Sat, 18 Jan 2025 07:52:01 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7510 ढाका, 18 जनवरी (हि.स.)। युद्धग्रस्त लेबनान में फंसे बांग्लादेश के 47 और नागरिक आज स्वदेश लौट आए। अंतरिम सरकार ने इनकी यात्रा का पूरा खर्च वहन किया। यह लोग कतर एयरवेज की उड़ान (क्यूआर 640) से सुबह 9:15 बजे हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अब तक 19 उड़ानों के माध्यम से लेबनान से कुल 1,246 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस लाया गया है।

ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, विदेश मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोजगार मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने सभी का हवाई अड्डे पर स्वागत किया। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने प्रत्येक व्यक्ति को 5,000 टका प्रदान किए। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, वापस लौटे लोगों ने कहा कि लेबनान में संघर्ष के दौरान बमबारी की घटना में कथित तौर पर उनके एक साथी की जान चली गई।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-47-%e0%a4%94/feed/ 0
भारत से नहीं मिला निमंत्रण, पाकिस्तान और बांग्लादेश जाने की तैयारी में प्रधानमंत्री ओली https://rashtriyasamasya.com/did-not-receive-invitation-from-india-prime-minister-oli-preparing-to-visit-pakistan-and-bangladesh/ https://rashtriyasamasya.com/did-not-receive-invitation-from-india-prime-minister-oli-preparing-to-visit-pakistan-and-bangladesh/#respond Wed, 25 Dec 2024 07:17:39 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7290 काठमांडू। भारत से निमंत्रण पाने में असफल रहने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अब बांग्लादेश और पाकिस्तान की यात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने दोनों देशों के राजदूतों से मुलाकात कर यात्रा की तारीख तय करने को कहा है।

मंगलवार शाम काठमांडू स्थित सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री ओली ने पाकिस्तान के राजदूत अबरार हाशमी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान यात्रा की इच्छा व्यक्त की। इससे पहले, बांग्लादेश के राजदूत सलाहुद्दीन चौधरी ने भी पांच दिन पहले ओली से भेंट की थी, जिसमें ढाका यात्रा की बात हुई थी।

राजदूतों के साथ मुलाकात पर सफाई
प्रधानमंत्री के सचिवालय ने इन मुलाकातों पर सफाई देते हुए कहा कि बांग्लादेश के राजदूत के साथ हुई बैठक को विदाई भेंट बताया गया है। प्रधानमंत्री के प्रमुख सलाहकार विष्णु रिमाल के अनुसार, राजदूत चौधरी को बांग्लादेश की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र में राजदूत नियुक्त किया है, और यह मुलाकात इसी सिलसिले में हुई थी।

पाकिस्तान के राजदूत के साथ हुई बातचीत को रिमाल ने सामान्य शिष्टाचार मुलाकात करार दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सार्क को पुनः सक्रिय करने और पाकिस्तान में प्रस्तावित सार्क शिखर सम्मेलन को आयोजित करने पर चर्चा हुई। नेपाल वर्तमान में सार्क का अध्यक्ष देश है, और पाकिस्तान में यह सम्मेलन आयोजित होना है। हालांकि, भारत के विरोध के चलते यह अब तक संभव नहीं हो पाया है।

भारत से निमंत्रण न मिलने से नाराजगी
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारत से निमंत्रण न मिलने के कारण प्रधानमंत्री ओली ने इस्लामाबाद और ढाका का रुख किया है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि ओली ने इन देशों की यात्रा की इच्छा जताई है।

भारत और इन दोनों देशों के संबंधों में हालिया खटास को देखते हुए, ओली का यह कदम भारत पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। ओली जानते हैं कि वर्तमान समय में दिल्ली का संबंध न तो इस्लामाबाद से और न ही ढाका से बेहतर है, और इसी स्थिति का फायदा उठाने का प्रयास कर रहे हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/did-not-receive-invitation-from-india-prime-minister-oli-preparing-to-visit-pakistan-and-bangladesh/feed/ 0