Bajrang Dal – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Mon, 27 Jan 2025 08:49:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Bajrang Dal – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 हिन्दू लड़की को दूसरे समुदाय के लड़के पर भगाने का आरोप,बजरंगदल ने पुलिस चौकी में जमकर काटा हंगामा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%81/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%81/#respond Mon, 27 Jan 2025 08:49:37 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8289 कानपुर, 26 जनवरी: जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा पुलिस चौकी में रविवार की देर रात बजरंगदल कार्यकताओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप के मुताबिक हिन्दू लड़की को दूसरे समुदाय का लड़का भगा कर ले गया और पुलिस आरोपित के खिलाफ कोई एक्शन नही ले रही थी। हंगामे और बवाल की आशंका को बढ़ता देख पुलिस ने आरोपित को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वाशन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा इलाके में रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की को इलाके में रहने वाला सलमान नाम का युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने रविवार को पुलिस के ओएस पहुंचकर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप था कि पुलिस उनकी लड़की को ढूंढने और आरोपित को पकड़ने के लिए कोई भी कार्रवाई नही कर रही है बल्कि गणतंत्र दिवस के कार्यों में व्यस्त है। जिसके चलते उन्होंने बजरंगदल कार्यकर्ताओं मामले की शिकायत करी। इसके चकते रविवार की देर रात बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा काटा।

हंगामा बढ़ता देख जूही थाना प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित को पकड़ने के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया है। 24 घण्टे के अंदर लापता लड़की को बरामद कर उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। तब जाकर हंगामा कर रहे बजरंगदल कार्यकर्ता शांत हुए।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%81/feed/ 0
सनातनी रीति-नीति व संस्कारों पर चलने से ही धर्मांन्तरण व लव जिहाद पर लगेगी रोक : नीरज दौनेरिया https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be/#respond Wed, 22 Jan 2025 07:41:24 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=7866 सनातन की परम्पराओं के अनुसार महाकुंभ में अद्धितीय व्यवस्थाएं की गयीं

महाकुंभनगर, 22 जनवरी: बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने कहा कि सनातन के मूल्यों पर सनातन की परम्परा पर अपने सनातनी होने पर अपने हिन्दू होने पर गर्व होना चाहिए कि हम हिन्दू हैं। हमारे सनातनी और हिन्दू जीवन मूल्य हैं, उनका पालन करने की रीति-नीति व संस्कारों पर चलने की आवश्यकता है। इससे ही धर्मान्तरण व लव जिहाद पर रोक लगायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सनातन के विचार पूरी दुनिया में फैलाने की आवश्यकता है। हम सर्वे भवन्तु सुखिन: व वसुधैव कुटुम्बकम को मानने वाले हैं। सनातन का प्रभाव बढ़ेगा तभी विश्व का कल्याण होगा।

नीरज दौनेरिया ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि सनातन की अनुभूति कितनी गहरी होती है, उसकी आस्था कितनी अधिक निष्ठावान होती है, समर्पण युक्त होती है। भक्ति में कितनी शक्ति होती है, महाकुंभ में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देती है। इस धरा पर अगर सबसे पहले कुछ था तो सनातन था। प्रयागराज महाकुंभ पूरी दुनिया को सनातन की जड़ें कितनी गहरी हैं सनातन कितना प्राचीन है।

उन्होंने कहा कि 2025 का प्रयागराज महाकुंभ 144 वर्षों के बाद आया है। हमारे कोई जरूर ऐसे पुण्य जागृत हुए हैं हमसे जरूर पूर्व जन्म में कोई पुण्य कार्य हुआ है जिसके कारण यहां आ सके और यहां का विहंगम दृश्य देख सके। अपनी इन आंखों से करोड़ों लोगों को संगम की तरफ जाते हुए देखा। बड़े-बड़े संत जिनके नाम हम सुनते हैं जो सनातन के मर्मज्ञ हैं ऐसे महान संतों को उनके अखाड़ों को नागाओं की साज-सज्जा उनके धार्मिक चिन्हों साथ गंगा के ओर जाते हुए गौरव की अनुभूति होती है कि हमारे सनातन में कितनी गर्वानुभूति होती है। महाकुंभ में करोड़ों लोग यहां आये समरस होकर आये। न जाति न पांति। हिन्दुओं को जो बांटने की बात करते हैं। करोड़ों लोग यहां आये। दुनिया में इतना विशाल कोई आयोजन कोई कर नहीं कर सका। यहां सनातन की परम्परा के अनुसार स्वत: आयोजन हो जाता है। बिना किसी निमंत्रण के करोड़ों लोग डुबकी लगाने आते हैं।

महाकुम्भ की व्यवस्थाओं के बारे में उन्हाेंने कहा कि योगी आदित्यनाथ स्वयं एक संत व सन्यासी हैं। कुंभ का क्या महत्व होता है वह जानते हैं। उन्होंने सह्रदयता के भाव से अद्धितीय व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि पहले के कुंभ में हम भी रह चुके हैं लेकिन इतने बड़े पैमाने पर इतनी व्यवस्थाओं के साथ पहली बार की गयी है। पूरा मेला क्षेत्र साफ सुथरा दिख रहा है। सनातन के प्रति गहरी जानकारी मिल रही है। जो कल्पवासी यहां आये उनकी क्या आवश्यकताएं हैं उनके लिए कुटिया बनायी गयी है। सनातन की परम्पराओं के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने अद्धितीय व्यवस्थाएं की है। न भूतो न भविष्यति। योगी आदित्यनाथ वर्तमान समय में अपने सनातन के विचारों को लेकर अपने निर्णय को लेकर उन निर्णयों को पालन कराने के मामले में हिन्दू जनमाानस के बीच व्यापक जगह बनाई है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be/feed/ 0