Baghpat – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Thu, 27 Feb 2025 07:09:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Baghpat – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32  दो टुकड़ों में हिंडन में म‍िली लाश https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae/#respond Thu, 27 Feb 2025 07:09:53 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9381 बागपत। जिस अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी वही हो गई। छपरौली से लापता फैसल कुरैशी की बाइक के रुपयों की रंजिश में पड़ोसियों ने हत्या कर दी। उसका शव 11 दिन बाद बुधवार को दो टुकड़ों में मिला। एक बोरे में सिर और दूसरे में धड़ देखकर पुलिस भी असहज हो गई। अपहरण कर नशीली गोलियां खिलाकर फैसल को तीन गोलियां मारी, फिर मांस काटने वाले बुगदे से गर्दन काटी। दोनों बोरों को पत्थर के साथ हिंडन में फेंका गया। पुलिस ने छह में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर हिंडन नदी से शव बरामद कर लिया है। वहीं, मुहल्ले में तनाव को देखते हुए पीएसी व पुलिस तैनात की गई है।

छपरौली के देवेगौड़ा रोड पट्टी कुरैशियान निवासी 21 वर्षीय फैसल कुरैशी पानीपत में कास्मेटिक सामान की दुकान पर नौकरी करता था। वह 13 फरवरी की शाम अपने घर आया था। 15 फरवरी की दोपहर मोबाइल पर काल आने के बाद घर से चला गया था, फिर वापस नहीं लौटा।स्वजन ने छपरौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में पड़ोस के परवेज के परिवार के लोगों पर फैसल की हत्या करने का शक जताते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपित परवेज को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने फैसल की हत्या का राज उगल दिया।

साढ़े चार हजार रुपयों को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2021 में परवेज और फैसल पक्ष में बुलेट बाइक की खरीद-फरोख्त के साढ़े चार हजार रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। इसको लेकर हुए झगड़े में परवेज के सिर में चोट लग गई थी। तभी से परवेज पक्ष में बदले की आग धधक रही थी। योजनाबद्ध तरीके से फैसल को छपरौली से एक महिला के माध्यम से बागपत बुलाकर नशीला गोलियां डालकर चाय पिलाई गई। फिर स्विफ्ट कार से हिंडन के किनारे चांदीनगर क्षेत्र के हरसिया गांव लेकर गए। वहां पर सीने में पहले तीन गोली मारी, फिर बुगदे से गर्दन काट दी। एक बाेरे में गर्दन व दूसरे में धड़ डालकर पत्थर के साथ हिंडन में फेंक दिया। परवेज की निशानदेही पर फैसल का शव बरामद हुआ है।

छह में से चार आरोपी ग‍िरफ्तार

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया क‍ि लापता फैसल का शव दो बोरों में हिंडन नदी में मिला है। उसको तीन गोलियां मारी गईं। घटना में शामिल छह लोगों में से आरोपित परवेज, इमरान, अभिषेक और महिला शमा को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae/feed/ 0
उप्र के बड़ौत में निर्वाण महोत्सव का मंच गिरा, पांच की मौत, 60 घायल https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a3/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a3/#respond Tue, 28 Jan 2025 07:18:10 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8371 बागपत, 28 जनवरी: उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बड़ौत में जैन समाज के निर्वाण महोत्सव के दौरान आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। मान स्तंभ पर लड्डू चढ़ाने के दौरान मंच गिरने से 60 लोग घायल हो गए, जबकि अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घायलों को आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर प्रकार की मदद पहुंचाई जाए। घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं। बताया गया है कि श्रद्धालु क्षमता से अधिक संख्या में मान स्तंभ पर लड्डू चढ़ाने पहुंच गए। इस वजह से करीब 40 फीट ऊंचा मंच भरभरा गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को फौरन बड़ौत सीएससी और निजी आस्था अस्पताल में भर्ती कराया। 20 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 30 से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को दिल्ली रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय और एडिशनल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।बागपत जिला अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी चिकित्सीय सेवाओं के लिए डॉक्टर मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन ने कहा है कि घटना की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a3/feed/ 0