Actor Raghu Ram – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Wed, 29 Jan 2025 07:52:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Actor Raghu Ram – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 अभिनेता रघु राम ने 14 साल छोटी पत्नी के लिए छोड़ा धूम्रपान https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%98%e0%a5%81-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-14-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9b%e0%a5%8b/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%98%e0%a5%81-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-14-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9b%e0%a5%8b/#respond Wed, 29 Jan 2025 07:52:07 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8516 ‘रोडीज’ फेम एक्टर रघु राम ने हाल ही में अपनी इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ रहने के लिए उन्होंने कुछ आदतें छोड़ दीं। अभिनेता रघु राम और नताली डि लुसियो ने 2018 में शादी की। उन्होंने तेलुगु, ईसाई और कुछ पंजाबी रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ एक अनोखा विवाह किया। हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात की।

चूंकि रघु एक साउथ भारतीय है और नताली एक ईसाई है, दोनों ने शादी के लिए अलग-अलग लिस्ट बनाई थी। चूंकि, यह एक अंतरजातीय विवाह था, इसलिए उन्हें आधिकारिक पंजीकरण के लिए कोर्ट मैरिज भी करनी पड़ी। रघु ने इंटरव्यू में बताया कि उनके स्मोकिंग छोड़ने के पीछे नताली ही मुख्य वजह हैं। रघु बताते है कि नताली धूम्रपान नहीं करती है, इसलिए उसने सिगरेट छोड़ दी, रघु को सिगरेट की लत थी, वह हर दिन एक या दो पैकेट सिगरेट पी जाते थे। जो नताली को पसंद नहीं आई। रघु ने कहा कि इसीलिए उन्होंने धूम्रपान छोड़ दिया।

रघु ने कहा कि जब उनकी और नताली की मुलाकात हुई तो उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। डेटिंग शुरू करने के बाद, उसे पता चला कि नताली धूम्रपान नहीं करती है और उसने कभी भी धूम्रपान करने वाले किसी भी व्यक्ति को डेट नहीं किया है। रघु ने बताया कि नताली को डेट पर ले जाने से पहले उन्होंने सिगरेट पी थी। फिर एक डेट पर नताली को किस करने के बाद उसे सिगरेट की गंध आई और उसके चेहरे से साफ था कि उसे यह पसंद नहीं आया। रघु को एहसास हुआ कि अगर वह नताली के साथ भविष्य चाहते है, तो उसे धूम्रपान छोड़ना होगा।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%98%e0%a5%81-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-14-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%9b%e0%a5%8b/feed/ 0