Accident – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 25 Feb 2025 07:38:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Accident – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 पोरबंदर-द्वारका हाइवे पर ट्रक से टकराई बस https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/#respond Tue, 25 Feb 2025 07:38:32 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9267
पोरबंदर/अहमदाबाद, 25 फरवरी:

पोरबंदर-द्वारका हाईवे पर कुछड़ी गांव के पास सोमवार देर रात कर्नाटक के तीर्थयात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 12 तीर्थयात्री घायल हो गए। सभी घायलों को पोरबंदर के भावसिंहजी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस सोमनाथ से द्वारका जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/feed/ 0
प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%b9/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%b9/#respond Sat, 15 Feb 2025 07:47:18 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8864 प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर देर रात एक बडा हादसा हो गया। छत्तीसगढ से संगम स्नान के लिए महाकुंभ जा रहे श्रध्दालुओं से भरी एक बोलेरो सामने से आ रही बस से टकरा गई। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड गए। बोलेरो में सवार 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि बस में सवार लोग भी घायल हुए हैं। कुल 19 लोग घायल हैं। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। भीषण हादसे की आवाज से आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में हुई। छत्तीसगढ से श्रध्दालुओं का एक दल बोलेरो से संगम स्नान के लिए प्रयागराज महाकुंभ जा रहा था जबकि बस प्रयागराज से रायगढ जा रही थी। दुर्घटना में बोलेरो सवार सभी लोगों की मौत हो गई। घायलों में बस में सवार लोग भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त करके उनके परिजनों को इसकी सूचना दी जा रही है। सभी मृतक कोरबा के रहने वाले बताए गए हैं। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संभावना जताई जै रही है कि ड्राइवर को रात में नींद की झपकी आई जिस कारण तेज रफ्तार गाडी अनियंत्रित हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद अन्य जानकारी दी जाएगी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%b9/feed/ 0
बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%80/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%80/#respond Fri, 31 Jan 2025 08:50:04 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8595 मीरजापुर, 31 जनवरी: चुनार कोतवाली क्षेत्र के लालपुर कोठिलवा गांव के पास गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को चुनार अस्पताल में भर्ती कराया।

मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान गांव निवासी 30 वर्षीय महेश पुत्र रमेश अपनी साथी 31 वर्षीय खुशबू के साथ बाइक से चुनार के जमुई गांव किसी काम से गए थे। वहां से लौटते समय कोठिलवा गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से हो गई। दूसरी बाइक पर राजगढ़ थाना क्षेत्र के सरसों सेमरी गांव निवासी 20 वर्षीय गोलू व 34 वर्षीय महेश पुत्र दीनानाथ सवार थे।

हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को चुनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने गोलू और महेश पुत्र रमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल खुशबू और महेश पुत्र दीनानाथ का इलाज जारी है। मृतकों के परिजनों के अस्पताल पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%80/feed/ 0
कार और रोडवेज बस में टक्कर, महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे घर https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ad-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ad-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87/#respond Thu, 30 Jan 2025 08:02:06 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8548 जौनपुर, 30 जनवरी: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रायबरेली प्रयागराज हाइवे पर बुधवार की देर रात प्रयागराज महाकुम्भ में मौनी अमावस्या का स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और बस में आमने सामने की भीड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वैगनआर कार से छह लोग प्रयागराज महाकुम्भ में मौनी अमावस्या का स्नान करने निकले थे। स्नान के बाद श्रद्धालु अपनी कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। उनकी कार बीती देर रात्रि सतहरिया पुलिस चौकी के पास पहुंचे ही थी कि सामने से आ रही खाली रोडवेज बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी लोग बुरी तरह से फंस गए।

घटना की सूचना पर सतहरिया चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को कटर की मदद से बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने कार ड्राइवर संजय सिंह (55) निवासी महाराजगंज, बिंदु सिंह (45) निवासी गोरखपुर, विमला देवी (58) निवासी गोरखपुर को मृतक घोषित कर दिया। हादसे में कार सवार विधावती निवासी महाराजगंज,किरन देवी तिवारी निवासी महाराजगंज, महेश तिवारी गम्भीर रूप घायल हो गए। जिन्हें डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद करीब घंटों जाम लगा रहा।

पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे को गुरुवार को थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि रोडवेज व श्रद्धालुओं से भरी कार की आमने सामने की टक्कर हुई, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन लोगों को गम्भीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही  की जा रही है। बस को कब्जे में ले लिया गया है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ad-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87/feed/ 0
खेलते समय पांव फिसलने से नदी में डूबी दो छात्राएं, तलाश जारी https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8/#respond Mon, 27 Jan 2025 10:15:44 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=8336 शमशेरगंज, 27 जनवरी: मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना अंतर्गत नए कृष्णपुर घाट पर रविवार शाम खेलते समय दो नाबालिग छात्राएं गंगा नदी में डूब गईं। नाबालिगों के नाम पाकीजा परवीन (07) और सुहाना खातून (05) हैं। सोमवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों को भेजकर इलाके में तलाश शुरू कर दी थी लेकिन सोमवार दोपहर तक दोनों नाबालिगों का पता नहीं चल सका था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों धुलियान नगरपालिका के कृष्णपुर इलाके की निवासी हैं और वे रिश्ते में दूर की बहनें हैं। दोनों नाबालिग स्थानीय स्कूल में प्रथम कक्षा की छात्रा हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम पाकीजा और सुहाना कुछ अन्य दोस्तों के साथ नए कृष्णपुर घाट के पास खेल रही थीं। उसी समय उनकी गेंद गंगा नदी में गिर गयी। एक बहन जब गेंद उठाने के लिए घाट पर उतरी तो अचानक उसका पैर फिसला और वह नदी में गिर गई। यह देख दूसरी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी नदी में डूब गई। दोनों बहनों के साथ मौजूद अन्य बच्चे चिल्लाने लगे और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। स्थानीय निवासियों ने रविवार शाम से ही नदी में खोज शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। स्थानीय निवासियों और गोताखोरों ने सोमवार सुबह एक बार फिर नदी में तलाश शुरू की।

धुलियान नगर पालिका के वार्ड-1 के पार्षद समीउल आलम ने कहा कि जिस घाट पर दुर्घटना हुई, वहां अभी भी पक्की घाट नहीं बनी है। हमने सुना कि दोनों नाबालिग हाथ धोने के लिए घाट पर गई थी लेकिन घाट फिसलन भरी होने के कारण दोनों फिसलकर नदी में गिर गई। उनकी तलाश जारी है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8/feed/ 0