Home खेल ईडन गार्डन्स में दो महान हस्तियों के नाम पर स्टैंड्स का नामकरण

ईडन गार्डन्स में दो महान हस्तियों के नाम पर स्टैंड्स का नामकरण

463

ईडन गार्डन्स में दो महान हस्तियों के नाम पर स्टैंड्स का नामकरण

कोलकाता, 18 दिसंबर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने मंगलवार को ईडन गार्डन्स के दो दर्शक स्टैंड्स का नामकरण दो महान हस्तियों के नाम पर करने की घोषणा की। यह स्टैंड्स भारतीय सेना के वीर अधिकारी कर्नल एन.जे. नायर और भारत की पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के नाम पर रखे गए हैं। यह सम्मान इन दोनों के अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान और उपलब्धियों को सलाम करने के लिए दिया गया है।