Home उत्तर प्रदेश यमुनानगर में कोहरे का कहर, ट्राले से भिड़ी पांच कारें

यमुनानगर में कोहरे का कहर, ट्राले से भिड़ी पांच कारें

367

यमुनानगर। ठंड के मौसम में बढ़ती धुंध के चलते गुरुवार को सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर गांव करहेड़ा खुर्द के पास एक बड़े ट्राले के पीछे चल रही लगभग पांच कारें एक के बाद एक आपस में बुरी तरह से भिड़ गई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार सुबह करहेड़ा खुर्द निवासी पप्पी ने बताया कि आज सुबह लगभग साढ़े छह बजे के करीब अधिक धुंध होने के चलते सहारनपुर- अम्बाला हाईवे पर गांव हरहेडा के नजदीक एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ट्राले के पीछे चल रहीं एक कार ट्राले के नीचे घुस गई और उसके पीछे चल रही लगभग चार और कारें एक के बाद एक आपस में जा टकराई। जिसमें गाड़ियों का तो काफी नुकसान हो गया लेकिन गनीमत यह रही की किसी को भी कोई गंभीर चोटें नहीं आई।

सदर थाना यमुनानगर के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आज सुबह लगभग 6:30 बजे के करीब अधिक धुंध होने के कारण सहारनपुर- अंबाला हाईवे पर गांव करहेड़ा खुर्द के नजदीक एक बड़ा ट्राला जा रहा था, उसके अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रही लगभग पांच कारें एक दूसरे से टकराती चली गई। गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि गाड़ियों का भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।