Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Tue, 25 Aug 2026 18:42:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 26.08.2026 – Delhi Edition https://rashtriyasamasya.com/26-08-2026-delhi-edition/ https://rashtriyasamasya.com/26-08-2026-delhi-edition/#respond Tue, 25 Aug 2026 18:42:58 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=10313 ]]> https://rashtriyasamasya.com/26-08-2026-delhi-edition/feed/ 0 डीसीपी ऑफिस: चाय से ज्यादा केतली गर्म https://rashtriyasamasya.com/dcp-office-%e0%a4%9a%e0%a4%af-%e0%a4%b8-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%ae/ https://rashtriyasamasya.com/dcp-office-%e0%a4%9a%e0%a4%af-%e0%a4%b8-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%ae/#respond Mon, 24 Aug 2026 17:04:29 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=10302
  • बहुत कठिन है डगर डीसीपी से मिलने की
  • मोबाइल और पेन तक करा लेते हैं जमा
  • पूर्वी दिल्ली। अगर आप जाते हैं कभी डीसीपी कार्यालय, मन में इच्छा है कि साहब से मिलकर अपनी पीड़ा सुनायें, तो यहां तक तो ठीक है। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि साहब से मुलाकात हो जाएगी आसानी से, तो यहां आपने गलती कर दी। अगर कहें कि ऑफिस में साहब के मौजूद होने पर भी, कोई आपसे कह दे कि नहीं हैं साहब, तो चैकिएगा नहीं, क्योंकि यह तो अब बन चुकी है आम भाषा। यहां आने पर पहले तो होगी आपकी जांच, आपके पर्स की जांच, आपका मोबाइल हो जायेगा जमा, यहां तक कि आपकी जेब में लगा पेन भी रखवा लिया जायेगा बाहर। उसके बाद ही कहीं आपको मिलेगी हरी झंडी साहब के कमरे में घुसने की।

    कई चरणों से होगा गुजरना
    डीसीपी साहब से मिलना है आपको, तो पहला चरण है आपका इमारत के बाहर बैठा पहरेदार। सबसे पहले आप जी-हुजूरी करिये इन साहब की, पहले इनको बताईये कि कौन हो तुम? कहां घुसे जा रहे हो? इनको दिखाइये अपनी शिकायत, साथ में लगे कागजात, कहां कहां पहले कर चुके हो शिकायत? वहां से अब तक क्या क्या हुआ? अगर इन साहब को मुनासिब लगा कि आपको जाने दिया जाये अंदर, तो ही आप काबिल हैं, अन्यथा बाहर से ही करिये दर्शन इमारत के।
    अगर इस चरण में हो गये आप पास, तो अब खुद को तैयार करिये दूसरे चरण के लिए। ये साहब आपको मिलेंगे इमारत में ठीक घुसते ही, आपसे इशारे में पूछेंगे कि कहां? इनसे कहिये कि मुझे मिलना है डीसीपी साहब से, तब पता चलेगा आपको कि मिलने के लिए पहले बनवाना होगा पास, बताना होता है आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नम्बर, काम और सिफारिश। काउंटर पर बैठी महिला कर्मी पहले तो लेंगे फोन पर इजाजत, फिर बनायेंगी आपका पास।
    पास बनने पर आप ये मत समझना कि अब हो जायेगी मुलाकात, अब कोई नहीं रोकेगे। क्योंकि इस चरण के बाद आयेगा आपका अंतिम चरण, पास लेकर आप जैसे ही जायेंगे साहब के कमरे की तरफ, तो वहां मिलेगा आपको एक अलग से कमरा, जिसमें फिर पूछा जायेगा आपसे नाम और काम। उनके मुंह से निकली पहली बात ‘‘साहब तो हैं नहीं या साहब निकलने वाले हैं’’ कर देगी आपके मन को ठंडा, क्योंकि आपकी अब तक की सारी मेहनत लगेगी आपको बेकार। अगर आपके दिन चल रहे होंगे अच्छे, तो ही ये आपसे मुखातिब होंगे सलीके से। लेकिन उसके बाद भी अब आपका मोबाइल होगा इनके पास जमा, आपका बैग रखवा लिया जायेगा बाहर, पर्स तो रही छोटी बात, आपकी जेब में लगा पेन भी इनको जायेगा आखों में खटक। जिसके बाद आप खुद को करेंगे एक मुजरिम जैसा महसूस, धिक्कार होगा आपको अपने खुद के फैसले पर, कोसने का मन करेगा खुद ही, आखिर क्या पड़ी थी इनसे मिलने की।
    लेकिन मुद्दा तो यह है कि आखिर क्यों होता है ऐसा? क्या दिक्कत हो सकती है साहब को अगर आप अपना पेन और मोबाइल लेकर जाते हैं उनके कमरे में। जबकि ऐसा भी नहीं है कि यह सब महसूस करने वाले आप पहले होंगे, क्योंकि पहले भी उच्च न्यायालय से लेकर उच्चतम न्यायालय तक दे चुके हैं कई बार फैसला ऐसे ही मुद्दों पर। मगर जो एक बार में मान जाये, वो पुलिस कैसी।

    ]]>
    https://rashtriyasamasya.com/dcp-office-%e0%a4%9a%e0%a4%af-%e0%a4%b8-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%ae/feed/ 0
    यह कैसा वायु गुणवत्ता आयोग? https://rashtriyasamasya.com/what-kind-of-air-quality-commission-is-this/ https://rashtriyasamasya.com/what-kind-of-air-quality-commission-is-this/#respond Mon, 24 Aug 2026 10:18:46 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=10297 जिसमें नीति नहीं, स्टडी और प्लानिंग के अफसर नहीं,
    शुद्ध हवा के कोई ठोस प्रयास नहीं, हवा के दोषियों को सजा नहीं

    • बिना नीति का आयोग?
    • प्लानिंग-स्टडी विहीन अफसर?
    • तभी तो- 62 लाख पुराने वाहनों की 62 लाख बैटरीयां, और बैटरी वेस्ट कानून, दोनों कुएं में झोंक दिए?
    • हजारों टन ई-वेस्ट और ई-वेस्ट कानून, दोनों नदी में बहा दिए?
    • आबादी भी तबाह करा दी? प्रदूषण भी बढ़ गया? और
    • हवा के गुनहगार भी बचा दिए?

    ( निशांत सिंह )
    आयोग को शुद्ध नियत, मजबूत नीति से चलना चाहिए!
    सुप्रीम कोर्ट को भी जन तबाही के फैसलों से बचाना चाहिए?
    अधूरी रिपोर्ट, बिना प्लानिंग, बिना स्टडी, बिना सुझाव की रिपोर्ट, सुप्रीम सुनवाई में नहीं देनी चाहिए! अब देखो- 62 लाख वाहन मतलब आबादी भी तबाह? और प्रदूषण भी बढ़ गया? अगर नियम और आदेश भी देखें तो- एक प्रदूषण के लिए, दो गंभीर प्रदूषण की छूट दे दी? एक कानून के लिए, दो कानून कुएं में झोंक दिए? एक आदेश पालन के लिए दो आदेश नदी में बहा दिए? इसलिए आसान हो गया लिखना-बताना कि अगर वायु गुणवत्ता आयोग की आधी अधूरी रिपोर्ट, बिना प्लानिंग, बिना स्टडी, बिना सुझाव की रिपोर्ट, पर यूं ही फैसले होते रहे तो- आबादी तबाह होते देखने के सिवा कुछ नहीं मिलेगा? प्रदूषण बढ़ता रहेगा? आबादी तबाह होती रहेगी? कानून की अहमियत खत्म होती रहेगी रहेंगी? सुप्रीम कोर्ट उसकी सुनवाई का दुरुपयोग के सिवा, कोई फायदा नहीं होगा? प्रदूषण कभी कम नहीं होगा? अब देखते हैं- आयोग की रिपोर्ट में क्या गलतियां? क्या तबाही? शुद्ध नियत मजबूत नीति पर विचार नहीं किया? 62 लाख वाहन कबाड़ियों को लुटवाकर दूसरे प्रदूषण को छूट दे दी? डिपेंडेंट संस्था ने अपनी अधूरी, बिना प्लानिंग, बिना स्टडी, बिना सुझाव की रिपोर्ट एडमिट करा दी, उसी पर एक तरफा जल्दबाजी में फैसला करा दिया? जो नहीं होना चाहिए! अब वाहन तो लुट गए सड़क पर चलना बंद हो गए? मगर 62 लाख पुराने वाहन का हजारों टन ई-वेस्ट, 62 लाख बैटरीयां, कुएं में झोंक दी? ई-वेस्ट, और बैटरी प्रदूषण को छूट देकर, गंभीर कानूनी गलतियां की! नियमानुसार डिस्पोजल के लिए, कोई प्लानिंग, कोई स्टडी, कोई सुझाव, कोई नए- डिस्पोजल प्लांट, तैयार करने का इंतजार नहीं? कोई आदेश नहीं? नतीजा हजारों टन ई-वेस्ट, 62 लाख बैटरीयां, नियमानुसार प्लांट में डिस्पोजल के बजाय, कुएं में झोंक दिए? दसों लाख करोड़ के वाहन भी बर्बाद हो गए? प्रदूषण और बढ़ गया? उसके दांत और विषैले हो गए? जनता भी तबाह? बैटरी प्रदूषण, ई-वेस्ट कानून भी कुएं में? एक आदेश पालन के लिए दो आदेश नदी में बहा दिए? प्रदूषण के दांत और विषैले हो गए?

    ]]>
    https://rashtriyasamasya.com/what-kind-of-air-quality-commission-is-this/feed/ 0
    22.08.2026 https://rashtriyasamasya.com/22-08-2026/ https://rashtriyasamasya.com/22-08-2026/#respond Sat, 22 Aug 2026 18:43:14 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=10293 ]]> https://rashtriyasamasya.com/22-08-2026/feed/ 0 “आरंभ” – दिल्ली सरकारी विद्यालयों के पूर्व छात्रों का प्रथम भव्य एलुमनाई मिलन समारोह संपन्न https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%ad-%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%a6%e0%a4%af%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b5-%e0%a4%9b%e0%a4%a4/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%ad-%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%a6%e0%a4%af%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b5-%e0%a4%9b%e0%a4%a4/#respond Tue, 02 Jun 2026 12:35:26 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=10282 नई दिल्ली: दिल्ली सरकारी विद्यालयों के पूर्व छात्रों के लिए आयोजित प्रथम एलुमनाई मिलन समारोह “आरंभ” का भव्य आयोजन 31 मई 2026 को गवर्नमेंट बॉयज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीटीबी नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली के विभिन्न सरकारी विद्यालयों से जुड़े 150 से अधिक पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें 1970 के दशक से लेकर वर्ष 2025 तक के विभिन्न बैचों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

    यह आयोजन विभिन्न पीढ़ियों के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाने, आपसी संबंधों को सुदृढ़ बनाने तथा समाजहित में सामूहिक योगदान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व छात्रों ने अपने विद्यालयी जीवन की यादों को ताज़ा किया तथा अपने अनुभवों और जीवन-यात्रा की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा कीं।

    कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे प्रसिद्ध जादूगर जादूगर सम्राट शंकर, जिन्होंने अपने अद्भुत जादुई प्रदर्शनों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके रोमांचक और मनोरंजक जादू शो ने पूरे वातावरण को उत्साह, आश्चर्य और आनंद से भर दिया।

    इस अवसर पर अतुल त्रिपाठी ने एलुमनाई एसोसिएशन की भावी योजनाओं और दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने बताया कि यह मंच पहले ही स्वास्थ्य सेवाओं, काउंसलिंग, सरकारी एवं निजी प्रशासनिक सहायता सहित विभिन्न क्षेत्रों में एक-दूसरे की मदद करने का कार्य प्रारंभ कर चुका है। साथ ही, एसोसिएशन वर्तमान में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों तक पहुँचकर विभिन्न उपयोगी विषयों पर निःशुल्क सत्र एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है।

    कार्यक्रम को अनेक विचारोत्तेजक एवं हास्यरस से भरपूर कविताओं, गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने और भी जीवंत बना दिया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया तथा कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

    सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उठाया।

    समारोह के दौरान अतिथियों, विशिष्ट व्यक्तियों तथा आयोजन को सफल बनाने वाले समर्पित आयोजकों को उनके योगदान के लिए स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

    सभी प्रतिभागियों ने इस अभिनव पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। “आरंभ” ने न केवल पुराने साथियों को पुनः जोड़ने का कार्य किया, बल्कि एक ऐसे सशक्त मंच की नींव भी रखी, जो भविष्य में पूर्व छात्रों के सहयोग, समाज सेवा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा।

    उत्साह, अपनत्व, स्मृतियों और सामाजिक प्रतिबद्धता से परिपूर्ण यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया तथा दिल्ली सरकारी विद्यालयों के एलुमनाई आंदोलन के एक नए अध्याय की सफल शुरुआत का साक्षी बना।

    ]]>
    https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%ad-%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%a6%e0%a4%af%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b5-%e0%a4%9b%e0%a4%a4/feed/ 0
    दुनिया का सबसे खूबसूरत किला https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%bf/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%bf/#respond Tue, 31 Mar 2026 08:01:17 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=10275 भारत का सबसे खूबसूरत किला माना जाने वाला मेहरानगढ़ किला राजस्थान के जोधपुर शहर में एक ऊँची चट्टानी पहाड़ी पर लगभग 400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जो दूर से ही अपनी भव्यता और शाही अंदाज़ से लोगों को आकर्षित करता है। 1459 में राव जोधा द्वारा बनवाया गया यह किला सिर्फ एक किला नहीं बल्कि राजपूताना शान, वीरता और अद्भुत वास्तुकला का शानदार उदाहरण है। किले की विशाल दीवारें इतनी ऊंची और मजबूत हैं कि इन्हें देखकर ही दुश्मन का हौसला टूट जाए, वहीं अंदर प्रवेश करते ही भव्य दरवाजे, नक्काशीदार खिड़कियां और पत्थरों पर की गई महीन कलाकारी इसकी सुंदरता को और भी खास बना देती है। किले के अंदर बने मोती महल, फूल महल, शीश महल, झांकी महल और रंग महल जैसे शानदार महल राजसी जीवन की झलक दिखाते हैं, जहां सोने की सजावट, रंगीन कांच, जालीदार खिड़कियां और दीवारों पर बनी कलाकृतियां आज भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। मेहरानगढ़ किले की सबसे खास बात यह है कि इसके ऊपर से पूरा जोधपुर शहर नीले रंग में रंगा हुआ दिखाई देता है, जिसे “ब्लू सिटी” के नाम से जाना जाता है, और यह दृश्य इस किले की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। किले के अंदर बने आंगन, लंबे गलियारे, पुराने हथियारों का संग्रहालय, शाही पालकियां, पोशाकें और ऐतिहासिक वस्तुएं यहां के गौरवशाली इतिहास को जीवंत कर देती हैं। किले के ऊंचे बुर्जों पर रखी विशाल तोपें और पत्थरों से बनी मजबूत संरचना वीरता की कहानियां सुनाती हैं, वहीं किले की दीवारों पर आज भी युद्ध के निशान देखे जा सकते हैं जो इसके गौरवशाली अतीत की याद दिलाते हैं। शाम के समय जब सूरज ढलता है तो किले की सुनहरी रोशनी और नीचे फैला नीला शहर मिलकर ऐसा अद्भुत दृश्य बनाते हैं जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। रात में रोशनी से जगमगाता मेहरानगढ़ किला और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। यह किला सिर्फ अपनी सुंदरता के लिए ही नहीं बल्कि अपनी भव्यता, इतिहास, वास्तुकला और राजपूताना शान के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि मेहरानगढ़ किला भारत के सबसे खूबसूरत किलों में ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे आकर्षक किलों में भी गिना जाता है, जहां हर पत्थर शाही विरासत और गौरवशाली इतिहास की कहानी सुनाता है।

    ]]>
    https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%bf/feed/ 0
    एनजीटी के होते हुए प्रदूषण की सुनवाई में इंसाफ के सिवा सब मिलने लगा.! https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b7/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b7/#respond Sat, 28 Mar 2026 12:27:18 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=10270 जहां देखो– खाओ जहर, पियो जहर, चिल्लाना मत, सुनेगा कोई नहीं,  जिंदगी का हिस्सा हो गया.!

    देखो– इधर सुनवाई होती रही, उधर अफसरी ने पूरा कानपुर बर्बाद कर दिया! इंसानी खून में क्रोमियम मरकरी फ्लोराइड लेड, इतना ज्यादा कि भयभीत आबादी जिंदा मुर्दा में अंतर ही नहीं बता पा रही. 387 महिलाओं में 209 के खून में क्रोमियम मरकरी फ्लोराइड लेड मिले, हजार लोगों के खून में क्रोमियम, क्लोराइड, लेड, मरकरी मिले, भयभीत आबादी जिंदा है या मुर्दा अंतर ही नहीं बता पा रही, मगर एनजीटी के होते हुए, एनजीटी एक्ट, ऐतिहासिक आदेश, दोनों बिना दांत का शेर समझने लगी असंवैधानिक संस्थाएं? यह  कानून की सबसे बड़ी हार है! हमारे हिसाब से- एनजीटी को अपनी सुनवाई की अहमियत समझनी चाहिए, ऐतिहासिक आदेश की रक्षा के लिए, अध्यक्ष और सचिवों को कठोर दंड देकर, अपनी मौजूदगी का एहसास कराना चाहिए! तलब करके पूछना चाहिए- जेडएलडी कानून के होते हुए, ऑनलाइन एफ्लूएंट मॉनिटरिंग सिस्टम के होते हुए, 24 मईं 2019 और 26 सितंबर 2019 जैसे ऐतिहासिक आदेश होते हुए, जहरीली नदियां विषैले एक्यूफर छोड़ो इंसानी शरीर में, इंसानी खून में भी, क्रोमियम लेड मरकरी फ्लोराइड आर्सेनिक भर गए!

    भला बताओ- इसे कानून की जीत कैसे कही जा सकती है! हमारे हिसाब से- एनजीटी को अपनी सुनवाई और प्रदूषण एजेंसियों के अपराध, उनके भ्रष्टाचार में अंतर समझना चाहिए! कानपुर में हाहाकार प्रदूषण की सुनवाई बेकार के नारे! 387 सैंपल में, 209 महिलाएं पीड़ित मिली! उनके खून में क्रोमियम मरकरी लेड बहुत ज्यादा मिले हैं! 11 इलाकों में 1हजार लोगों के खून में गंभीर रसायन जैसे- क्रोमियम, मरकरी, फ्लोराइड, लेड मिले!  मगर- सपा शासन से ज्यादा मक्कार योगी की, नौकरशाही बजट नहीं दे रही,  पूरे कानपुर को जहर पिलाने का सच छुपाने के लिए, पैसे ही नहीं दे रही? मुख्यमंत्री योगी को, यूपीपीसीबी यूपी ग्राउंडवाटर और जल निगम, तीनों को कठोर दंड देना चाहिए! तीनों मुखिया पर क्रिमिनल केस चलवाना चाहिए!

    ]]>
    https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b7/feed/ 0
    दुनिया की सबसे बड़ी पंछी प्रतिमा जटायु की है https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9b%e0%a5%80-%e0%a4%aa/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9b%e0%a5%80-%e0%a4%aa/#respond Fri, 27 Mar 2026 10:39:57 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=10265 केरल में स्थित जटायु की प्रतिमा, दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रतिमाओं में है। जो चदयामंगलम में हजार फुट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। रामायण के पात्र जटायु ने जब मां सीता को बचाने के लिए राक्षस राज रावण से युद्ध किया और जब तक बलिदान को समर्पित नहीं हुए, तब तक लड़ता रहा। यहां एक विशाल प्रतिमा जटायु राम मंदिर और एक एडवेंचर सेंटर प्रमुख आकर्षण हैं। यह 200 फीट लंबी, 150 फीट चैड़ी और 70 फीट ऊंची है, जो विश्व की सबसे बड़ी पक्षी मूर्ति है। कहा जाता है कि रावण से युद्ध के दौरान घायल जटायु यहीं गिरे थे। इस स्थान पर एक “राम पदम” (भगवान राम के पदचिह्न) और “कोक्करानी” नामक एक जल कुंड है, जिसे लेकर मान्यता है कि यह जटायु की प्यास बुझाने के लिए बना था। यह स्थान कला, तकनीक, और पर्यटन का संगम है। जहाँ एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुविधा है। यहाँ चट्टानों के बीच, एक गुफा में जटायु राम मंदिर बना है। केरल में जटायु-पारा (पहाड़ी) पर जटायु की मृत्यु और अंतिम संस्कार से जुड़े ऐतिहासिक साक्ष्य माने जाते हैं। यहां पहुंचने के लिए 1 हजार फीट से अधिक ऊँची पहाड़ी पर सैकड़ों सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। यह स्थान भारतीय पौराणिक कथाओं के प्रति सम्मान, महिला सुरक्षा और अद्भुत वास्तुकला का प्रतीक है।

    ]]>
    https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9b%e0%a5%80-%e0%a4%aa/feed/ 0
    जेवर एयरपोर्ट मिला योगी की मेहनत मनसा उनकी रण कुशलता को..! https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%95/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%95/#respond Fri, 27 Mar 2026 07:53:38 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=10260 ना हरियाणा को ना राजस्थान को जेवर एयरपोर्ट मिला यूपी को.! 5100 हेक्टेयर में फैला एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, अब हमें हमारे देश को 56 से ज्यादा देशों से जोड़ेगा। 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे.! अब जुटे हैं या दफ्तरों में है या जब तक टोली बनाकर घूम लेते हैं, सच्चाई तो जमीनी हालात को ही पता है मगर जिला प्रशासन कहना यही है कि वह पूरी तरह तैयारी में है। उद्घाटन को लेकर एक हाई लेवल बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक और पार्किंग को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जेवर एयरपोर्ट की निगरानी सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम से की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय नोएडा एयरपोर्ट की नींव वर्ष 2001 में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव पेश किया था। 2 साल बाद अटल बिहारी वाजपेयी की तत्कालीन सरकार ने रिपोर्ट स्वीकार की। इस एयरपोर्ट को कभी हरियाणा, कभी राजस्थान तो कभी यूपी के अन्य शहरों में ले जाने की कोशिश होती रही। मगर साल 2014 को इस योजना को नई उड़ान मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर 2021 को यूपी में जेवर के पास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नींव रखी थी। 5100 हेक्टेयर में विस्तृत एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।

    ]]>
    https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%95/feed/ 0
    शांति और पवित्रता की अनोखी जगह ऋषिकेश.! https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%96/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%96/#respond Thu, 26 Mar 2026 10:59:48 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=10254 आत्म शांति और प्राकृतिक के दर्शन यही होते हैं गंगा तट पर बसा ऋषिकेश प्रकृति और आध्यात्म का एक ऐसा अनूठा संगम है जहां पहुंचते ही मन की चंचलता रुक जाती है पहाड़ों को चीरती हुई नीले कांच सी चमकती गंगा जब यहां पहुंचती है तो इंसानी रोग और इंसानी आध्यात्म धोने की शुरुआत करती है तन और मन दोनों को पवित्र कर देती है। हिमालय की तलहटी में स्थित यह नगरी ऋषियों और मुनियों की तप स्थली है। जहां की मिट्टी में आज भी साधना की महक बाकी है। त्रिवेणी घाट पर जब हजारों दिए गंगा की लहरों पर तैरते हैं तो ऐसा लगता है मानो आकाश के तारे धरती पर उतर आए हो। ऋषिकेश, उत्तराखंड का एक छोटा सा शहर है, जो गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यह शहर हिंदू धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। ऋषिकेश योग और ध्यान के लिए एक प्रसिद्ध केंद्र है। यहां कई योग आश्रम और संस्थान हैं जहां लोग योग और ध्यान की शिक्षा ले सकते हैं।

    ]]>
    https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%96/feed/ 0