Uncategorized – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com Rashtriya Samasya Thu, 19 Feb 2026 10:13:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://rashtriyasamasya.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-rastriya-32x32.png Uncategorized – Rashtriya Samasya https://rashtriyasamasya.com 32 32 ट्रेन के पहिये किससे बनते हैं https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a5%87/#respond Thu, 19 Feb 2026 10:13:12 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=10161
ट्रेन के पहिये किससे बनते हैं के पहिये कार्बन स्टील या फ्रोज स्टील से बनते हैं। भारतीय रेल जिसकी शुरुआत साल 1853 में हुई थी, वह आज दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क बन चुका है। सफर में हम ट्रेन के पहिये किससे बनते हैं खूब इस्तेमाल करते हैं। हमारे देश की 70 प्रतिशत आबादी ट्रेन के पहिये किससे बनते हैं का इस्तेमाल करती है। मगर यह कोई नहीं जानता कि ट्रेन के पहिये किससे बनते हैं के पहिये लोहे से नहीं कार्बन स्टील से बनते हैं। यह पहिये बहुत ही मजबूत, उच्च दबाव और भारी वजन को सहने के लिए बनाया जाता है। इन पहियों को बनाने के लिए भारी स्टील को उच्च तापमान पर गर्म किया जाता है और फ्रोजिंग प्रोसेस से पहिये बनाए जाते हैं। भारत में 16 अप्रैल, 1853 को जब ट्रेन की शुरुआत हुई थी। तब 13 डिब्बों की ट्रेन को चलाने के लिए तीन इंजन लगे थे। उन तीनों इंजर का नाम साहिब, सिंध और सुल्तान थे और दोपहर करीब 3ः30 पर देश की पहली ट्रेन को बोरीबंदर से चलाना गया था। उस ट्रेन ने 1 घंटा 15 मिनट में कुल 34 किमी. का सफर तय करते हुए ठाड़े पहुंची थी और उस यात्रा में 400 लोगों का सफर करने का मौका मिला था। भारतीय रेल जिसकी शुरुआत साल 1853 में हुई थी, वह आज दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क बन चुका है। भारत में आज वंदे भारत, तेजस एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेन है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a5%87/feed/ 0
महाशिवरात्रि में प्रधानमंत्री ओली पहुंचे पशुपतिनाथ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae/#respond Wed, 26 Feb 2025 08:48:44 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9333 काठमांडू, 26 फरवरी: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने महाशिवरात्रि के अवसर पर पहली बार भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए हैं। उन्होंने मध्यरात्रि पत्नी राधिका शाक्य के साथ मंदिर में दर्शन करने के बाद विशेष पूजा की। ओली यहां करीब 45 मिनट रुके।

प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया। ओली ने दर्शनार्थियों के लिए किए गई व्यवस्था का जायजा भी लिया। इस अवसर पर पर्यटन तथा संस्कृति मंत्री बद्री पांडे के अलावा पशुपति क्षेत्र विकास कोष के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

पर्यटन मंत्री पांडे ने बताया कि ओली ने मंदिर परिसर के चारों ओर घूमकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इससे पहले प्रधानमंत्री ओली अपने दूसरे कार्यकाल में सिर्फ एक बार दर्शन करने पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने सोने की जलहरी चढ़ाई थी। महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ का दर्शन करने वाले ओली पहले कम्युनिष्ट प्रधानमंत्री बन गए हैं। ओली तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae/feed/ 0
पाकिस्तान में होली खेलने पर FIR https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87/#respond Tue, 25 Feb 2025 08:18:55 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9311 पाकिस्तान लाख दावा करे कि वहां सभी अल्पसंख्यक खासकर हिंदू सुरक्षित हैं और उन्हें अपने त्योहार मनाने की पूरी आजादी है लेकिन हकीकत ठीक इसके उल्ट है। हिंदुओं के त्योहार को लेकर एक यूनिवर्सिटी की तरफ से की गई कार्रवाई ने एक बार फिर से पाकिस्तान की सेक्युलर छवि की पोल खोल दी है।

पाकिस्तान के कराची में स्थित दाऊद यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होली मनाने पर छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यूनिवर्सिटी कैंपस में हिंदू त्योहार होली मनाए जाने पर छात्रों के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। पाकिस्तान के पूर्व सांसद लाल मल्ही ने (X)पर पोस्ट कर कहा, ‘होली मनाए जाने पर छात्रों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें ज्यादातर हिंदू हैं।

यूनिवर्सिटी ने खारिज की FIR की बात

मामले को लेकर यूनिवर्सिटी की तरफ से सफाई देते हुए कहा गया कि ये पुराना मामला है। साथ ही छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात को खारिज किया है। यूनिवर्सिटी की तरफ से कहा गया कि बिना परमिशन के कैंपस में त्योहार मनाने पर नोटिस जारी किया गया, क्योंकि ये नियमों के खिलाफ है।

पूर्व सांसद लाल मल्ही ने जताई चिंता

पाकिस्तान के पूर्व सांसद लाल मल्ही ने इस मामले को चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा, क्या अब होली मनाना अपराध हो गया है? क्या होली मनाने को यूनिवर्सिटी राज्य के खिलाफ अपराध मानती है? उन्होंने आगे कहा,’पिछले साल भी पाकिस्तान के अन्य राज्यों में इसी तरह की घटनाएं देखने को मिली थीं।

पाकिस्तान की इस्लामी पार्टियों की छात्र शाखाएं अक्सर ही यूनिवर्सिटी के परिसरों में यहां तक ​​कि मुस्लिम छात्रों द्वारा मनाए जाने वाले किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का विरोध करती हैं, उन्हें गैर-इस्लामिक मानती हैं। हिंदू त्योहारों और कार्यक्रमों के वीडियो वायरल होने के कारण छात्र समूहों के बीच हिंसा होती है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87/feed/ 0
आलिया भट्ट ने प्रोडक्शन हाउस के लिए किराए पर ली जगह https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%86%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%b9/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%86%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%b9/#respond Tue, 25 Feb 2025 08:08:58 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9306 बॉलीवुड अभिनेत्री और कपूर परिवार की बहू आलिया भट्ट की अपनी प्रोडक्शन कंपनी है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी का नाम ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ है। आलिया की मां सोनी राजदान भट्ट और बहन शाहीन भट्ट दोनों इस कंपनी का प्रबंधन करती हैं। आलिया ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए एक नया स्थान किराए पर लिया है। इसके लिए उसे हर महीने लाखों रुपए चुकाने होंगे।

बांद्रा में पाली हिल एक बहुत ही पॉश इलाके में है। यहा कई मशहूर हस्तियों के घर और कार्यालय भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया ने अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए पाली हिल में एक जगह भी किराए पर ली है। इसका मासिक किराया 9 लाख रुपये है। साथ ही, यह किराया हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगा। यह स्थान पाली हिल में नरगिस दत्त रोड पर एक वास्तु भवन की छठी मंजिल पर स्थित है। दिलचस्प बात यह है कि आलिया फिलहाल अपने परिवार के साथ इसी बिल्डिंग में रहती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक आलिया की कंपनी ने यह 4 साल के लिए किराये पर लिया है। इस समझौते पर 21 फरवरी को हस्ताक्षर किये गये। आलिया की कंपनी ने यह संपत्ति नरेंद्र शेट्टी से ली है। इसके लिए उन्होंने 36 लाख रुपए की जमा राशि भी दी है। आलिया के प्रोडक्शन हाउस के तहत अब तक कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। ‘डार्लिंग्स’ उनकी पहली फिल्म थी जिसका निर्माण आलिया ने किया था। उन्होंने इसमें अभिनय भी किया है। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल आई ‘जिगरा’ को भी प्रोड्यूस किया था और इसमें आलिया ने एक्टिंग भी की थी। आलिया ने इस प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत 2019 में की थी।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%86%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%b9/feed/ 0
कॉमेडियन तन्मय भट्ट का एक्स अकाउंट हैक https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%ad%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%95/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%ad%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%95/#respond Tue, 25 Feb 2025 08:06:39 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9301 कॉमेडियन तन्मय भट्ट का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने बीती रात उनके अकाउंट से एक फर्जी पोस्ट शेयर किया, जिसमें नई मीम्स कॉइन लॉन्च करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद तन्मय भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने फैंस को आगाह किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया है और किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी।

तन्मय भट्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है। कृपया किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें। इसे ठीक करने पर काम किया जा रहा है।”

हैकर ने उनके अकाउंट से एक फर्जी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मुझे मीम्स बहुत पसंद हैं, इसलिए अब खुद का कॉइन लॉन्च करने का समय आ गया है। डेव सप्लाई कुछ समय के लिए लॉक हो जाएगी। मैं इस कॉइन को सपोर्ट करने के लिए स्ट्रीम और वीडियो से यूट्यूब रेवेन्यू का इस्तेमाल करने वाला हूं।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%ad%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%95/feed/ 0
पाकिस्तान में वकीलों और पत्रकारों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%aa/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%aa/#respond Tue, 25 Feb 2025 08:04:26 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9298 इस्लामाबाद, 25 फरवरी: पाकिस्तान के वकीलों और पत्रकारों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम अधिनियम (पेका) में किए गए संशोधनों को तुरंत रद्द करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) की सोमवार को बुलाई गई सलाहकार सभा में स्वतंत्र पत्रकारिता पर प्रतिबंधों को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया गया।

डान समाचार पत्र की खबर के अनुसार, बैठक में सर्वसम्मत से पारित प्रस्ताव में इस बात पर जोर दिया गया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र की आधारशिला है। बैठक में मौजूद पत्रकारों और वकीलों ने पेका (संशोधन) अधिनियम, 2025 की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार कर दिया। इसे संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन माना। यह अनुच्छेद भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी देता है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि पेका (संशोधन) अधिनियम, 2025, संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाई गई नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय संधि (आईसीसीपीआर) के अनुच्छेद 19 के तहत संरक्षित मीडिया कर्मियों के अधिकारों का उल्लंघन करता है। सरकार को याद दिलाया गया है कि इस संधि पर पाकिस्तान ने भी हस्ताक्षर किए हैं। यह संशोधन प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का भी उल्लंघन करता है। बैठक में डिजिटल क्षेत्रों में बढ़ती सेंसरशिप पर चिंता व्यक्त की गई।

एससीबीए की ओर से बैठक में इसके अध्यक्ष मियां मोहम्मद रऊफ अत्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद इशाक नोटजई, बलूचिस्तान के उपाध्यक्ष मोहम्मद औरंगजेब खान, कार्यवाहक सचिव चौधरी तनवीर अख्तर, वित्त सचिव मुनीर अहमद मलिक, आयशा मलिक, हमूद उर रहमान अवान, बलूचिस्तान बार काउंसिल के सदस्य खलील पानेजई और हाफिज अहसान खोखर ने हिस्सा लिया। मीडिया की ओर से बैठक में मुनीजा जहांगीर, अरशद अंसारी, अफजल बट, जाहिद हसन, हामिद मीर, मजहर अब्बास, आरिफा नूर और अन्य शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि सिंध हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर कर इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम अधिनियम (पेका) में किए गए हालिया संशोधनों को चुनौती दी गई है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%aa/feed/ 0
यूक्रेन पर चर्चा में मैक्रों ने ट्रंप को चेताया https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d/#respond Tue, 25 Feb 2025 08:02:01 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9295 वाशिंगटन, 25 फरवरी: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को यहां यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने और कई अहम मसलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान चर्चा की। दोनों ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया। संबोधन में यूक्रेन में युद्ध का मुद्दा छाया रहा। मैक्रों ने कोशिश की ट्रंप अपनी महत्वाकांक्षी युद्ध रोकने की रणनीति में वास्तविक स्थिति को समझें। उन्होंने कहा कि वह शांति के समान परिणाम चाहते हैं। रूस का ट्रैक रिकॉर्ड खराब है। इसलिए यूक्रेन में शांति स्थापित करने के प्रयास के दौरान रूस पर इस बात का दबाव डालना चाहिए कि मॉस्को इस बार अपने वादों को पूरा करे। उन्होंने व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए कहा कि रूसी नेता से बात करने का महत्व है लेकिन केवल मजबूत स्थिति में।

सीएनएन की खबर के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने दृढ़ता के साथ कहा कि वह शांति चाहते हैं, लेकिन ऐसा समझौता नहीं चाहते जो कमजोर हो। साथ ही इस शांति का मतलब यूक्रेन का आत्मसमर्पण नहीं होना चाहिए। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सुरक्षा गारंटी का कोई उल्लेख नहीं किया। उन्होंने पत्रकारों के सामने खुद को समझौते (सौदे) की तलाश में एक मास्टर वार्ताकार के रूप में चित्रित किया। उन्होंने ईस्ट रूम से कहा, उनकी राष्ट्रपति पुतिन से बात हुई है। उनकी पूरी टीम शांति के प्रयासों के लिए काम कर रही है। ट्रंप ने कहा, ”मैं सौदे करता हूं। मेरा पूरा जीवन सौदेबाजी है। मैं बस इतना ही जानता हूं, सौदे हैं। और मैं जानता हूं कि कब कोई इसे बनाना चाहता है और कब नहीं।”

इस दौरान ट्रंप ने आग लगने के बाद पेरिस के नोट्रे-डेम कैथेड्रल के लगभग नष्ट हो जाने के बाद उसके तेजी से पुनर्निर्माण की देखरेख के लिए मैक्रों की प्रशंसा की। दोनों नेताओं की मुलाकात से पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका के यूरोपीय सहयोगियों के समर्थन के बिना उसका प्रस्ताव पारित हो गया है। इस प्रस्ताव में अमेरिका ने रूस को युद्ध में आक्रामक नहीं कहा है। मैक्रों ने ट्रंप को भरसक यह समझाने की कोशिश की कि वह रूस और यूक्रेन युद्ध की सच्चाई को समझें।

ट्रंप ने यूक्रेन में यूरोपीय शांति सेना के लिए खुलेपन की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि वह इस सप्ताह के अंत में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मिलेंगे। उन्होंने पुतिन के साथ इस विचार पर चर्चा की है और रूसी राष्ट्रपति भी इस विचार के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने यह भी कि वह एक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने साफ किया कि वह पुतिन को तानाशाह नहीं कहेंगे।

मैक्रों ने ट्रंप को यह समझाने की कोशिश की कि पुतिन अमेरिकी राष्ट्रपति के आखिरी कार्यकाल के बाद से बदल गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यूक्रेन हार गया तो अमेरिका अपने प्रतिद्वंद्वी अर्थात चीन के सामने कमजोर दिख सकता है। उल्लेखनीय है कि स्टार्मर की गुरुवार को ट्रंप से मुलाकात होनी है।उम्मीद है कि वह ट्रंप को यूक्रेन में 30,000 से अधिक यूरोपीय शांति सेना तैनात करने की योजना के बारे में जानकारी देंगे।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d/feed/ 0
दक्षिण कोरिया में निर्माणाधीन पुल ढहा https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be/#respond Tue, 25 Feb 2025 07:58:45 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9288 सियोल, 25 फरवरी: दक्षिण कोरिया में मंगलवार सुबह लगभग 9:49 बजे एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। यह हादसा चुंगचेओंग प्रांत के चेओनान के पास सियोल-सेजोंग राजमार्ग पर हुआ। हादसे में कम से कम तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

द कोरिया टाइम्स के अनुसार, सियोल-सेजोंग राजमार्ग पर निर्माण के दौरान पुल के लिए तैयार किए गए 50 मीटर लंबे पांच स्टील सपोर्ट ढह गए। गंभीर रूप से घायल सात लोगों में से एक को कार्डियक अरेस्ट हुआ। अग्निशमन अधिकारियों का मानना ​​है कि कई कर्मचारी मलबे में दबे हुए हैं। राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है।

कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय, भूमि, बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी, राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी और दक्षिण चुंगचेओंग प्रांतीय सरकार को तेजी के साथ राहत और बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। इस पुल का निर्माण हुंडई इंजीनियरिंग कंपनी कर रही है। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों को सकुशल बाहर निकालने की है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be/feed/ 0
कनाडा में बड़ा विमान हादसा टला https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8/#respond Tue, 18 Feb 2025 09:52:52 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9217 टोरंटो, 18 फ़रवरी: कनाडा में टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर सोमवार को डेल्टा एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के समय पलट गया। यह विमान रनवे पर उल्टा पड़ा रहा। राहत की बात है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। मामूली रूप से घायल 18 यात्रियों को अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों का अबतक पता नहीं चला है, फिलहाल इसकी जांच चल रही है।

टोरंटो स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक पियर्सन हवाई अड्डे पर सोमवार को डेल्टा एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के समय पलट गया। दुर्घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। दुर्घटनाग्रस्त विमान में 76 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे। हादसे में मामूली रूप से घायल हुए 18 विमान यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है। यात्रियों में 22 कनाडा के नागरिक और बाकी विदेशी नागरिक थे।

हादसे के बाद हवाई अड्डे के दो रनवे को बंद कर दिया गया है, जो जांच पूरी होने तक अगले कुछ समय तक बंद रहेंगे।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8/feed/ 0
नेपाली छात्रों से दुर्व्यवहार दो सुरक्षाकर्मी बर्खास्त, तीन अधिकारी निलंबित https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%8d/ https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%8d/#respond Tue, 18 Feb 2025 09:49:56 +0000 https://rashtriyasamasya.com/?p=9214 काठमांडू, 18 फ़रवरी: भारत के ओडिशा प्रदेश के भुवनेश्वर में रहे कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में रविवार की रात को एक नेपाली छात्रा की आत्महत्या के बाद उत्पन्न तनाव और वहां के सुरक्षाकर्मियों के नेपाली छात्रों के साथ की गई मारपीट और दुर्व्यवहार में शामिल दो सुरक्षाकर्मी को बर्खास्त करने के साथ प्रशासन के तीन अधिकारियों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है।

नेपाली छात्रा की आत्महत्या के बाद स्थानीय पुलिस ने उसी संस्थान के एक छात्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का विरोध कर रहे नेपाली छात्रों के साथ संस्थान के प्रशासन के अधिकारियों ने न सिर्फ दुर्व्यवहार किया बल्कि सोमवार को एक नोटिस जारी करते हुए तत्काल हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया। इस संस्थान में नेपाल के करीब 1500 छात्र अध्ययन करते हैं।

छात्रों को हॉस्टल खाली करने के निर्देश के बाद उनके साथ वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने मारपीट की घटना। इस मामले काे तूल पकड़ता देख कैंपस प्रशासन ने मारपीट में संलिप्त दो सुरक्षा कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। साथ ही केआईआईटी ने जारी बयान में कहा कि प्रशासन ने नेपाली छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने और गाली गलौज करने वाले हॉस्टल वार्डन सहित तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

इस बयान में बताया गया कि हॉस्टल खाली करने के अपने पहले के निर्णय को वापस लेते हुए सभी नेपाली छात्रों से तुरंत वापस लौटने और अपना अध्ययन जारी रखने की अपील की गई है। भुवनेश्वर और कटक के स्टेशन पर पहुंचाए गए नेपाली छात्रों को वापस लाने के लिए स्थानीय पुलिस ने भी अपील की है। भुवनेश्वर के पुलिस कमिश्नर ने भी सभी नेपाली छात्रों की सुरक्षा की गारंटी लेते हुए उन्हें वापस अपने हॉस्टल में वापस लौटने की अपील की है।

]]>
https://rashtriyasamasya.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%8d/feed/ 0