Home Uncategorized कराची में 12 पुलिस अधिकारी निलंबित, ड्यूटी के दौरान किया सोशल मीडिया...

कराची में 12 पुलिस अधिकारी निलंबित, ड्यूटी के दौरान किया सोशल मीडिया का इस्तेमाल

343

कराची, 08 सितंबर। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और आर्थिक राजधानी कराची में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले पुलिस मुलाजिमों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले 12 और पुलिस अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है।

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए तीन महिलाओं और नौ पुरुषों सहित 12 और अधिकारियों को निलंबित कर दिया। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले भी छह अधिकारियों को निलंबित गया था।

सिंध पुलिस के महानिरीक्षक गुलाम नबी मेमन ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्ष, जोनल डीआईजी और एसएसपी को ड्यूटी के दौरान टिकटॉक पर वीडियो रिकॉर्ड करने और अपलोड करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त आदेश जारी किए हैं।