Home अन्य समाचार क्षेत्रफल में छोटा संस्कृति, प्रकृति और अध्यात्म में बड़ा.!

क्षेत्रफल में छोटा संस्कृति, प्रकृति और अध्यात्म में बड़ा.!

91

निशांत सिंह संग खुशी शर्मा

क्षेत्रफल में छोटा मगर संस्कृति प्रकृति और अध्यात्म शक्ति में बड़ा दोस्तों आज हम उस देश की बात कर रहे हैं। जो भारत का पड़ोसी होते हुए यहां की प्राकृतिक सुंदरता में बिल्कुल कमी नहीं है। आइए दिखाते हैं कहानी लिखते हैं एक ऐसे देश की जो आकार में भले ही छोटा हो लेकिन संस्कृति, प्रकृति और अध्यात्म में बहुत बड़ा है। यह देश है नेपाल। नेपाल भारत और चीन के बीच बसा एक लैंड लॉक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में तिब्बत और बाकी तीन भारत से लगती है। लेकिन इस छोटे से भूभाग में प्रकृति का एक ऐसा खजाना छुपा है जो पूरी दुनिया को आकर्षित करता है। नेपाल को “हिमालयों की भूमि” कहा जाता है, क्योंकि विश्व की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला हिमालय यहीं से होकर गुजरती है और सबसे ऊंचा पर्वत यानी माउंट एरेस्ट भी इसी जगह पर है। जो 8848 मीटर ऊंचा है, वह भी नेपाल की धरती पर ही है। यहां कुल आठ पर्वत ऐसे हैं जो दुनिया के 10 सबसे ऊंचे पहाड़ों में गिने जाते हैं। शेरपा याक, हिमनद ग्लेशियर हर मोड़ पर पहाड़ों की कहानियां बसी हुई हैं। नेपाल की राजधानी है काठमांडू जो देश की सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। यहां के पुराने मंदिर, स्तूप और दरबार, स्क्वायर जैसे ऐतिहासिक स्थल नेपाल की सांस्कृतिक विरासत की झलक देते हैं। नेपाल एक ऐसी जगह है जहां प्रकृति बोलती है, जहां संस्कृति सांस लेती है और जहां आत्मा को सुकून मिलता है। यहां पहाड़ों के बीच आप अपने से एक अच्छी और शांतिप्रिय मुलाकात कर सकते हैं।