Home अन्य समाचार धरती की सबसे गहरी गुफा

धरती की सबसे गहरी गुफा

71

दुनिया की सबसे गहरी गुफा वैरियो वकीना है। जिसकी असली खोज 2018 में हुई क्योंकि जमीन के अंदर 2 किमी. गहरी है। इसलिए ये गुफा दुनिया के लिए आठवां अजूबा बनी हुई है। वैरियो वकीना गुफा को आज की तारीख में दुनिया की सबसे गहरी गुफा माना जाता है। यह गुफा अब खाजिया क्षेत्र में स्थित है। इसकी बहुत ज्यादा गहराई और जटिल बनावट की वजह से यह गुफा वैज्ञानिकों के लिए बहुत महत्व रखती है। इस गुफा की कुल गहराई लगभग 2212 मीटर है। इतनी गहरी होने के कारण यह अब तक की खोजी गई पृथ्वी की सबसे गहरी और प्राकृतिक गुफा है। यह गुफा मुख्य रूप से चूना पत्थर लाइमस्टोन से बनी है। लाखों सालों तक पानी के बहाव और धरती के अंदर होने वाली हलचल से इसकी बनावट बनी है। वैरियो वकीना गुफा की खोज सबसे पहले 1968 में हुई थी। लेकिन इसकी पूरी और असली गहराई का पता 2018 में आधुनिक मशीनों और अनुभवी गुफा खोजने वालों की मदद से पता चला। गुफा के अंदर बहुत संकर रास्ते, गहरे गढ्ढे, तेज बहता पानी और पूरा अंधेरा होता है। इसलिए इसमें जाना बहुत खतरनाक होता है। यह गुफा सिर्फ अपनी गहराई के लिए ही नहीं बल्कि पृथ्वी की अंदरूनी संरचना, पानी की व्यवस्था और भूगर्भय अध्ययन के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। वैरियो वकीना गुफा आज की तारीख में दुनिया की सबसे गहरी गुफा माना जाता है।