Home अपराध 30.595 किलो ‘गांजा’ के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार

30.595 किलो ‘गांजा’ के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार

658

निशांत सिंह

नई दिल्ली। थाना पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टाफ द्वारा 30.595 किलोग्राम प्रतिबंधित ‘गांजा’ बरामद किया गया है। आरोपी आईएसबीटी आनंद विहार के पास गश्त के दौरान पकड़ा गया। आरोपी पिछले एक वर्ष से गांजा सप्लाई में सक्रियय अब तक 9-10 बार दिल्ली गांजा लेकर आ चुका है। जांच में पता चला है कि गांव के संपर्क द्वारा गांजा उपलब्ध कराया जाता था, डिलीवरी की योजना व्हाट्सएप कॉल और लोकेशन शेयरिंग से बनाई जाती थी।

पूर्वी जिला, दिल्ली के थाना पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र के सतर्क पुलिस स्टाफ ने आनंद विहार बस अड्डे के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से 30.595 किलोग्राम प्रतिबंधित ‘गांजा’ बरामद किया।

आईएसबीटी आनंद विहार पर गश्त के दौरान बीट अधिकारियों ने एक युवक को चार बैग संदिग्ध तरीके से ले जाते देखा। पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन तुरंत पकड़ लिया गया। बैग की जांच करने पर सावधानी से पैक किया गया ‘गांजा’ बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान विवेक कुमार उर्फ किट्टू (19 वर्ष), निवासी ग्राम सिकंदरा धनवान, पी.ओ. नदामा टोला, थाना बाढ़, जिला पटना, बिहार के रूप में हुई। आरोपी ने खुलासा किया कि उसे यह गांजा उसके गांव के ही सुरंजन कुमार यादव ने दिल्ली के मोती नगर और रघुवीर नगर में सप्लाई करने के लिए दिया था।

इस पर थाना पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में एफआईआर संख्या 466/25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी ने आगे बताया कि वह पिछले एक वर्ष से गांजा सप्लाई कर रहा है और अब तक करीब 9-10 बार दिल्ली गांजा लेकर आ चुका है। गांजा उसे सुरंजन यादव देता था और निर्देशानुसार दिल्ली में सप्लाई कराता था। दिल्ली में रिसीवरों से संपर्क व्हाट्सएप कॉल और लोकेशन शेयरिंग के माध्यम से होता था। हर खेप पर आरोपी को 10,000 से 20,000 मिलते थे। सप्लायर और रिसीवर को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।