Home Uncategorized 12 से 16 अक्टूबर मैरिज हॉल, होटल, रेस्तरां बंद रहेंगे

12 से 16 अक्टूबर मैरिज हॉल, होटल, रेस्तरां बंद रहेंगे

इस्लामाबाद में 12 से 16 अक्टूबर मैरिज हॉल, होटल, रेस्तरां बंद रहेंगे

इस्लामाबाद, 10 अक्टूबर। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 12 से 16 अक्टूबर तक मैरिज हॉल, होटल और रेस्तरां नहीं खुलेंगे। राजधानी इस्लामाबाद की पुलिस ने यह फैसला शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन की सुरक्षा के मद्देनजर किया है। दो दिवसीय यह सम्मेलन 15 अक्टूबर को शुरू होगा।

एआरवाई न्यूज चैनल के अनुसार, इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। अधिकारियों ने दो शहरों इस्लामाबाद और रावलपिंडी में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर मैरिज हॉल, कैफे, रेस्तरां और स्नूकर क्लब को 12 से 16 अक्टूबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। पुलिस ने होटल और रेस्तरां संचालकों सहित व्यवसाय मालिकों को नोटिस जारी किया है। इसमें आदेश के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापारियों और होटल मालिकों से जमानत बांड भरकर जमा कराने का आदेश दिया है। साथ ही इस्लामाबाद और रावलपिंडी में 14, 15 और 16 अक्टूबर तक सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

Exit mobile version