Home उत्तर प्रदेश  मजदूर की बेटी बनीं जिलाधिकारी

 मजदूर की बेटी बनीं जिलाधिकारी

88

मिशन शक्ति: मजदूर की बेटी आंक्षा विश्वकर्मा बनीं एक दिन की जिलाधिकारी

फतेहपुर, 14 अक्टूबर। जिले में सोमवार को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मजदूर की बेटी आंक्षा विश्वकर्मा को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। आंक्षा ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया था, जिसके चलते उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।

आंक्षा ने जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालते हुए कलक्ट्रेट कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी रवींद्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी ने उसे मार्गदर्शन दिया।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनमें नेतृत्व क्षमता व आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित करना है। आंक्षा ने इस अनुभव को बेहद प्रेरणादायक बताया और कहा कि यह उनके भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह घटना महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को बेहतर ढंग से सुदृढ़ करने का प्रयास है।