काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश- काशी नगरी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है और यहां स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर को सबसे पवित्र शिवलिंगों में गिना जाता है। माना जाता है कि यहां दर्शन मात्र से मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।
केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड- हिमालय की गोद में बसा केदारनाथ धाम। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां तक पहुंचना कठिन है लेकिन जो भी भक्त यहां पहुंचता है, वह शिव की असीम कृपा का अनुभव करता है।
सोमनाथ मंदिर गुजरात- सोमनाथ को प्रथम ज्योतिर्लिंग कहा जाता है। इस मंदिर का ऐतिहासिक महत्व बहुत गहरा है, क्योंकि इसे कई बार तोड़ा गया और फिर से बनाया गया। यह शिव भक्तों की अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।
महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन मध्य प्रदेश- उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर को कालों के काल महाकाल का निवास माना जाता है। यहां की भस्म आरती विश्व प्रसिद्ध है और लाखों भक्त इसे देखने आते हैं।
भीमा शंकर मंदिर महाराष्ट्र- पहाड़ियों में स्थित यह मंदिर एक प्रमुख ज्योतिर्लिंग है। यहां का शांत वातावरण और हरियाली भक्तों को एक अलग आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है।









