Home अन्य समाचार भारत के सबसे बड़े व अभेद किले-

भारत के सबसे बड़े व अभेद किले-

चित्तौड़गढ़ किला राजस्थान
इस किले का निर्माण सातवीं शताब्दी में हुआ था और यह भारत का सबसे बड़ा किला राजपूत वीरता व जौहर का प्रतीक है। मौर्य वंश के राजा चित्रांगद मौर्य ने इसका निर्माण करवाया।
रणथंबोर किला सवाई माधोपुर राजस्थान
यह किला सवाई माधोपुर राजस्थान में यह स्थित है। इसका निर्माण आठवीं शताब्दी में हुआ, राजा जयंत ने इसका निर्माण करवाया था। यह ऐसा इकलौता किला है जिसमें बीसों बार आक्रमण बेकार गए, दुश्मन बिना लड़े हार मानते थे।
मेहरानगढ़ किला राजस्थान
ये किला राजस्थान यह 400 फीट ऊंची चट्टान पर बना है। राजस्थान के भव्य किलों में से एक है।
गोलकोंडा किला तेलंगाना
यह किला गूंज, तकनीक, हीरा खदानों और वास्तुकला के लिए यह प्रसिद्ध है। कोहिनूर हीरा यहीं की खदानों से निकला था।
आगरा किला उत्तर प्रदेश
आगरा किला का निर्माण अकबर ने 16वीं शताब्दी में करवाया था। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और ताजमहल के पास स्थित है।
लाल किला दिल्ली
लाल किला 1638 में मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा इसका निर्माण हुआ। जो अपनी लाल बलुआ पत्थर की दीवारों के लिए प्रसिद्ध है और भारत के गौरव, शक्ति और स्वतंत्रता का प्रतीक है। भारत का स्वतंत्रता दिवस यहीं से मनाया जाता है।

Exit mobile version