Home अन्य समाचार भारत के पांच सबसे बड़े पुरस्कार

भारत के पांच सबसे बड़े पुरस्कार

भारत रत्न- भारत रत्न देश का सबसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह असाधारण और अतुलनीय योगदान के लिए दिया जाता है। कला, साहित्य, विज्ञान, राजनीति और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1954 हुई थी।
पद्म विभूषण- पद्म विभूषण भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है। यह उच्च स्तर की विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए दिया जाता है। इसमें सरकारी और गैर-सरकारी दोनों क्षेत्रों के लोग शामिल हो सकते हैं। यह पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस पर घोषित किया जाता है। इसकी स्थापना 1954 में की गई थी।
पद्म भूषण- पद्म भूषण तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। यह विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें शिक्षा, चिकित्सा, खेल और उद्योग जैसे क्षेत्र शामिल हैं। यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देता है। हर वर्ष राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान दिया जाता है।
पद्श्री- पद्श्री भारत का चौथा बड़ा नागरिक पुरस्कार है। यह समाज के हर वर्ग से जुड़े लोगों को दिया जाता है। यह पुरस्कार जमीनी स्तर पर काम करने वालों को प्रोत्साहित करता है। कला, संस्कृति, खेल और समाज सेवा में दिया जाता है। यह सम्मान देश की भावना को बढ़ावा देता है।
परमवीर चक्र- परमवीर चक्र भारत को सबसे बड़ा सैन्य वीरता पुरस्कार है। यह युद्ध के समय असाधारण साहस के लिए दिया जाता है। यह केवल भारतीय सशस्त्रों बलों के जवानों को मिलता है। यह पुरस्कार शत्रु के सामने अद्वितीय बहादुरी के लिए दिया जाता है। अब तक बहुत कम वीरों को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

Exit mobile version