- भारत का सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त हवाई अड्डा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो दिल्ली में स्थित है। यह हर साल लगभग 7 करोड़ से अधिक यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है और 150 से ज्यादा घरेलू व अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानें प्रदान करता है। दिल्ली का यह एयरपोर्ट देश का सबसे महत्वपूर्ण एविएशन हब माना जाता है।
- मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत का दूसरा सबसे बड़ा और व्यस्त एयरपोर्ट है। इसका क्रॉस-रनवे सिस्टम विश्वभर में अनोखा माना जाता है। मुंबई एयरपोर्ट की सालाना क्षमता लगभग 5 करोड़ यात्रियों की है और इसका T2 टर्मिनल अपने आर्ट डिजाइन और आकर्षक इंटीरियर के लिए प्रसिद्ध है।
- बेंगलुरु का कैंपेगोड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट। तकनीक और मॉडर्न डिजाइन के मामले में देश के सबसे उन्नत एयरपोर्ट्स में गिना जाता है। इसका नया टर्मिनल T2 जिसे “Garden Terminal” कहा जाता है, प्राकृतिक हरियाली और टिकाऊ आर्किटेक्चर पर आधारित है। इस एयरपोर्ट में दो रनवे हैं और यह सालाना लगभग 4.5 करोड़ यात्रियों को संभाल सकता है। बेंगलुरु से 30 से अधिक देशों के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें उपलब्ध हैं।
- हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट। कई बार “भारत का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट” का पुरस्कार जीत चुका है। यह एयरपोर्ट अपनी सफाई, हाई-टेक सुविधाओं और व्यवस्थित प्रबंधन के लिए जाना जाता है। इसकी सालाना क्षमता करीब 3.4 करोड़ यात्रियों की है। यहाँ एक बड़ा आधुनिक टर्मिनल और एडवांस्ड रनवे मौजूद है, जहाँ बड़े अंतरराष्ट्रीय जेट आसानी से ऑपरेट हो सकते हैं।
- चेन्नई में स्थित चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट। दक्षिण भारत का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इस एयरपोर्ट में तीन डोमेस्टिक, इंटरनेशनल और कारगो शामिल हैं। यह हर साल लगभग 2.2 करोड़ यात्रियों को संभालता है। चेन्नई एयरपोर्ट से मिडिल ईस्ट और साउथ ईस्ट एशिया के लिए सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती हैं, जिससे यह दक्षिण भारत का मुख्य एयर गेटवे माना जाता है।









