Home अन्य समाचार भारत के पांच बड़े रहस्यमयी मंदिर

भारत के पांच बड़े रहस्यमयी मंदिर

64

कैलाशनाथ मंदिर एलोरा महाराष्ट्र- यह मंदिर एक ही विशाल चट्टान को ऊपर से नीचे काटकर बनाया गया है। इसे बनाने में ना सीमेंट का उपयोग हुआ ना ही आधुनिक औजारों का। इतनी विशाल संरचना आज भी एक रहस्य है।
कामाख्या देवी मंदिर असम- यह मंदिर देवी सती के शक्तिपीठों में से एक है। हर साल अंबूवाची मेले के दौरान यहां देवी के रजस्वला होने की मान्यता है और ब्रह्मपुत्र नदी का पानी लाल हो जाता है।
पद्ना स्वामी मंदिर केरल- इस मंदिर के तहखाने में अपार खजाना छिपा होने की बात सामने आई है। खासतौर पर बोल्ट बी को आज भी नहीं खोला गया है। जिसे लेकर कई रहस्य और मान्यताएं जुड़ी हैं।
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर राजस्थान- यह मंदिर भूत प्रेत और नकारात्मक शक्तियों से मुक्त के लिए प्रसिद्ध है। यहां होने वाली अजीब घटनाएं और लोगों की प्रतिक्रियाएं इसे रहस्यमयी बनाती हैं।
कोणार्क सूर्य मंदिर ओडिशा- माना जाता है कि इस मंदिर में कभी एक विशाल चुंबक लगा था। जिससे मूर्तियां हवा में स्थिर रहती थीं। इस चुंबक को लेकर आज भी कई रहस्यमयी कथाएं प्रचलित हैं।