Home अन्य समाचार भारत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी

भारत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी

114

भारत की सबसे बड़ी कंपनी Reliance Industries जिसे आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में गिना जाता है। इस कंपनी की स्थापना वर्ष 1966 में महान उद्योगपति धीरूभाई अंबानी ने एक छोटे व्यापार से शुरू की थी। समय के साथ यह कंपनी लगातार बढ़ती गई और आज इसे उनके बेटे मुकेश अंबानी दुनिया के बड़े औद्योगिक समूह में शामिल कर चुके हैं। कंपनी का मुख्यालय मुंबई में स्थित है। Reliance Industries कई बड़े क्षेत्रों में काम करती है। शुरुआत टेक्सटाइल और पेट्रोलियम से हुई। लेकिन आज यह कंपनी तेल और गैस पेट्रोकेमिकल, टेलीकाॅम, रिटेल डिजिटल सेवाएं, ऊर्जा और ई-काॅमर्स जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। गुजरात के जामनगर में स्थित Reliance की तेल रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी परिसरों में से एक मानी जाती है। जहां प्रतिदिन लाखों बैरल कच्चे तेल को प्रोसेस किया जाता है। साल 2016 में कंपनी ने Reliance Jio लांच किया। जिसने भारत में इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं की तस्वीर बदल दी। Joi के आने के बाद इंटरनेट और काॅलिंग बहुत सस्ती हुई और देश के करोड़ों लोग डिजिटल दुनिया से जुड़ सके। इससे भारत में डिजिटल क्रांति को तेजी मिली। Reliance Industries लाखों लोगों को सीधे और परोक्ष रूप से रोजगार देती है और भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान करती है। आज Reliance Industries एक कंपनी नहीं बल्कि भारत की औद्योगिक शक्ति और विकास की एक बड़ी पहचान बन चुकी है। जिसने देश को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाया है।