Home अन्य समाचार भारत के टॉप 5 सबसे पुराने विश्वविद्यालय

भारत के टॉप 5 सबसे पुराने विश्वविद्यालय

कोलकाता विश्वविद्यालय
कोलकाता विश्वविद्यालय भारत का सबसे पुराना आधुनिक विश्वविद्यालय माना जाता है। इसे ब्रिटिश शासन के दौरान उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था। यह एशिया के पहले मल्टी-डिसिप्लिनरी विश्वविद्यालयों में से एक है। नोबेल पुरस्कार विजेता सी. वी. रमन यहीं के छात्र थे। कोलकाता यूनिवर्सिटी आज भी शोध और विज्ञान के लिए भारत की टॉप यूनिवर्सिटी में शामिल है।
बॉम्बे विश्वविद्यालय
मुंबई विश्वविद्यालय भारत का दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। इसे तीन प्रमुख शाखाओं-आर्ट्स, मेडिसिन और लॉ-के साथ शुरू किया गया था। आज इसके 700 से अधिक कॉलेज जुड़े हुए हैं। रतन टाटा, मुकेश अंबानी और डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जैसे दिग्गज इस विश्वविद्यालय से जुड़े रहे हैं। यह शिक्षा, शोध और प्रोफेशनल स्टडीज के लिए मशहूर है।
मद्रास विश्वविद्यालय
मद्रास विश्वविद्यालय दक्षिण भारत का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। यह भारत की आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव रखने वाले संस्थानों में से एक है। इसकी प्रेरणा लंदन विश्वविद्यालय मॉडल से ली गई थी। यहां से डॉ. एस. राधाकृष्णन जैसे महान व्यक्तित्व निकले हैं। यह विज्ञान, मानविकी और भाषा शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
एमयू की नींव सर सैयद अहमद खान ने आधुनिक शिक्षा और मुस्लिम समुदाय को आगे बढ़ाने के लिए रखी थी। 1920 में इसे विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। आज यह भारत के सबसे प्रतिष्ठित सेंट्रल विश्वविद्यालयों में गिना जाता है। यहां दुनियाभर से छात्र पढ़ने आते हैं। एमयू अपनी संस्कृति, लिटरेचर और इतिहास के लिए प्रसिद्ध है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय को “पूर्व का ऑक्सफोर्ड” भी कहा जाता है। यह भारत का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और शिक्षकों व छात्रों की गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध है। यहां से कई नामचीन नेता, लेखक और न्यायाधीश निकले हैं। विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी और पुरानी इमारतें इसकी ऐतिहासिक पहचान हैं। 2005 में इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।

Exit mobile version