भारत की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ जेल जो देश की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। तिहाड़ जेल केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा जेल परिसर है। यह लगभग 400 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली हुई और इसमें कई अलग-अलग जेल परिसर शामिल हैं। जिन्हें जेल नंबर एक से लेकर नौ के रूप में जाना जाता है। तिहाड़ जेल की शुरुआत साल 1958 में हुई थी। लेकिन समय के साथ इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया। यहां हजारों कैदियों को रखने की व्यवस्था है। जिनमेंधीन कैदी और सजा काट रहे कैदी दोनों शामिल होते हैं। इस जेल की खास बात यह है कि यहां कैदियों के सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कैदियों को पढ़ाई, सिलाई, बेकरी, हस्तशिल्प और कई तरह के कौशल, प्रशिक्षण दिए जाते हैं ताकि सजा पूरी होने के बाद वे समाज में एक नई शुरुआत कर सके। तिहाड़ जेल में कैदियों द्वारा बनाए गए उत्पाद तिहाड़ ब्रांड नाम से भी बेचे जाते हैं। देश के कई बड़े अपराधी और चर्चित मामलों से जुड़े आरोपी भी इस जेल में रह चुके हैं। जिससे यह जेल अक्सर खबरों में भी रहती है। तिहाड़ जेल सिर्फ एक जेल नहीं बल्कि कैदियों को सुधार कर समाज की मुख्यधारा में वापस लाने का एक प्रयास भी है।









