Home अन्य समाचार बिहार के सीतामढ़ी में HIV का बड़ा विस्फोट-

बिहार के सीतामढ़ी में HIV का बड़ा विस्फोट-

75

बिहार के सीतामढ़ी जिले में एचआईवी संक्रमण के मामले में अचानक हुई बढ़ोतरी। चिंता का विषय बन गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 7400 से भी अधिक लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें 400 से ज्यादा बच्चे और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। हर महीने 40 से 60 नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। जिससे जिले में संक्रमण का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। डॉक्टरों और अधिकारियों का मानना है कि इस तेजी का एक बड़ा कारण माइग्रेशन यानी प्रदेश में काम करने जाने वाले लोग हो सकते हैं। कई मजदूर और युवा लंबे समय तक दूसरे राज्य या शहरों में रहते हैं। जहां असुरक्षित संपर्क या असुरक्षित आदतों के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बाद में जब अपने गांव लौट आते हैं तो अनजाने में अपने पार्टनर या परिवार तक संक्रमण पहुंचा देते हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिले में एचआईवी के इतने अधिक मामले सिर्फ एक जिले में होना बेहद गंभीर स्थिति है और यह दर्शाता है कि जागरूकता, सुरक्षित व्यवहार और समय पर टेस्टिंग की कमी लोगों को खतरे में डाल रही है। प्रशासन ने अब बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान, काउंसलिंग, टेस्टिंग और इलाज की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सके।