देश में सबसे ज्यादा मगरमच्छ बड़ौदा में, देश की सबसे ज्यादा मगरमच्छ वाली नदी विश्वामित्री भी बड़ौदा में, दुनिया का सबसे बड़ा निजी घर भी बड़ौदा में, और देश का पहला शहर भी बड़ौदा ऐसा है जहां इंसान और मगरमच्छों में कोई मतभेद नहीं। यहां इंसान मगरमच्छों को अपने शहर का हिस्सा मानते हैं। तो मगरमच्छ भी कभी इंसानी नुकसान नहीं करते हैं। चूंकि, मगरमच्छों के लिए देश में सबसे सुरक्षित यही शहर और यही नदी है। इसीलिए यहां मगरमच्छ कुनवा खुश रहता है और तेजी से बढ़ रहा है।
भौगोलिक स्थिति के हिसाब से गुजरात का बड़ौदा शहर विश्वामित्री नदी के किनारे बसा है। लोग बताते हैं कि कभी यहां बरगद सबसे ज्यादा थे, इसीलिए इसे ‘वड’ नाम मिला है। हालांकि, शहर के नाम कई बार बदले गए, कभी ‘वारावती’ तो कभी ‘चंदनवाटी’ भी कहा गया। बाद में अंग्रेजों ने इसे बड़ौदा नाम दिया। दूसरे दुनिया का सबसे बड़ा निजी घर लक्ष्मी विलास पैलेस जो गायकवाड़ परिवार का है और यहीं है। इसीलिए यह शहर और भी चर्चित है। इसी वजह से पर्यटक भी यहां सबसे ज्यादा पहुंचते हैं।









