Home अन्य समाचार पांच हाहाकारी युद्ध

पांच हाहाकारी युद्ध

58

द्वितीय विश्व युद्ध- द्वितीय विश्व युद्ध दुनिया का सबसे बड़ा और विनाशकारी युद्ध माना जाता है। जिसमें जर्मनी, जापान और ईटली के खिलाफ कई देशों ने मिलकर लड़ाई लड़ी और कई देश बुरी तरह तबाह हो गए। इसी दौरान अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए। जिससे युद्ध का अंत हुआ।
प्रथम विश्व युद्ध- प्रथम विश्व युद्ध मुख्य रूप से यूरोप के देशों के बीच लड़ा गया। जिसमें नए युद्ध तकनीक और आधुनिक हथियारों का बड़े स्तर पर इस्तेमाल हुआ और कई बड़े साम्राज्य खत्म हुए। इसके बाद दुनिया का राजनीतिक नक्शा बदल गया और कई नए देशों का गठन हुआ।
मंगोल आक्रमण और युद्ध- 13वीं सदी में चंगेज खान और उसकी मंगोल सेना ने एशिया और यूरोप के बड़े हिस्से पर आक्रमण कर अपना साम्राज्य फैलाया। इन आक्रमणों में करोड़ों लोग मारे गए और कई शहर बुरी तरह नष्ट हो गए। मंगोल साम्राज्य इतिहास का सबसे बड़ा स्थलीय साम्राज्य बना।
टाइपिंग विद्रोह- टाइपिंग विद्रोह चीन का एक बड़ा गृह युद्ध था जो सरकार के खिलाफ सामाजिक और धार्मिक कारणों से शुरू हुआ। इस संघर्ष में लगभग 2 से 3 करोड़ लोगों की जान गई और देश की अर्थव्यवस्था और समाज को भारी नुकसान पहुंचा। यह इतिहास के सबसे खतरनाक गृह युद्धों में गिना जाता है।
नेपोलियन युद्ध- नेपोलियन बोनापार्ट के नेतृत्व में फ्रांस ने यूरोप के कई देशों के खिलाफ युद्ध लड़े जिन्हें नेपोलियन युद्ध कहा जाता है। इन युद्धों में लाखों सैनिक और नागरिक मारे गए और पूरे यूरोप में अस्थिरता फैल गई। अंत में नेपोलियन की हार के साथ यह युद्ध समाप्त हुआ।