Home अन्य समाचार दुनिया में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाले देश

दुनिया में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाले देश

140

अमेरिका- अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला देश है। यहां 13,000 से भी अधिक एयरपोर्ट मौजूद हैं। इनमें छोटे, निजी और बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शामिल हैं।
ब्राजील- ब्राजील दुनिया में दूसरे स्थान पर है। यहां लगभग 4000 से अधिक एयरपोर्ट हैं। बड़े क्षेत्रफल और दूरदराज इलाकों के कारण एयरपोर्ट जरूरी हैं। घरेलू उड़ानों का नेटवर्क बहुत मजबूत है।
मेक्सिको- मेक्सिको में करीब 1700 से ज्यादा एयरपोर्ट हैं। यहां पर्यटन के कारण हवाई यातायात तेजी से बढ़ा है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ाने होती हैं। एयरपोर्ट देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं।
ऑस्ट्रेलिया- ऑस्ट्रेलिया में लगभग 1600 से अधिक एयरपोर्ट हैं। देश बहुत फैला हुआ है इसलिए हवाई यात्रा जरूरी है। छोटे शहरों और द्वीपों को जोड़ने में एयरपोर्ट मदद करते हैं। यहां कई छोटे और क्षेत्रीय एयरपोर्ट हैं।
कनाडा- कनाडा में करीब 1400 से अधिक एयरपोर्ट हैं। यहां छोटे एयरपोर्ट भी बड़े काम के हैं। एयरपोर्ट कनाडा की जीवन रेखा माने जाते हैं।