भारत का सबसे ऊंचा गांव काॅमिक है जो हिमाचल प्रदेश के लाहौर स्पीति जिले में स्थित है। यह गांव समुद्र तल से लगभग 1527 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है। इसी ऊंचाई पर बसावट होना अपने आप में एक चमत्कार से कम नहीं है। काॅमिक गांव दुनिया के उन गिने-चुने गांव में शामिल है जहां साल के ज्यादातर महीने बर्फ जमी रहती है और तापमान माइनस में चला जाता है। काॅमिक गांव की आबादी बहुत कम है। लेकिन यहां के लोग बेहद मजबूत और संघर्षशील हैं। यहां रहने वाले लोग मुख्य रूप से बौद्ध धर्म को मानते हैं और उनकी जीवन शैली बेहद सादा और प्रकृति के करीब है। इस गांव में स्थित काॅमिक मठ दुनिया के सबसे ऊंचे बौद्ध मठों में से एक माना जाता है जो आध्यात्मिक शांति और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। काॅमिक गांव में खेती बहुत सीमित है। फिर भी यहां के लोग जौ, मटर और आलू जैसी फसलें उगाते हैं। सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण कई महीनों तक गांव का संपर्क बाहरी दुनिया से कट जाता है। लेकिन इसक बावजूद यहां के लोग हार नहीं मानते। भारत का सबसे ऊंचा गांव काॅमिक यह संदेश देता है कि अगर हौसला मजबूत हो तो इंसान दुनिया की सबसे कठिन परिस्थितियों में भी ना सिर्फ जी सकता है बल्कि अपनी संस्कृति और पहचान को भी जीवित रख सकता है।
