Home अन्य समाचार   मोदी ने दी ट्रम्प को बधाई

  मोदी ने दी ट्रम्प को बधाई

288

 

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली, 6 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रम्प के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए पोस्ट किया, “ मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रम्प को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए तत्पर हूं। आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।”