Home अन्य समाचार कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के दो साल पूरे, भविष्य में...

कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के दो साल पूरे, भविष्य में और चीता लाए जाएंगे

0

नई दिल्ली, 17 सितंबर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना को शुरू हुए आज दो साल पूरे हो गए। आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए चीतों को नेशनल पार्क में छोड़ा था। केंद्रीयमंत्री भूपेंद्र यादव ने एक वीडियो जारी करी आने वाले दिनों में और चीता लाने की बात कही है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि दो साल पहले हमने लगभग 70 वर्षों के बाद भारत में चीतों को फिर से लाने के लिए एक ऐतिहासिक यात्रा शुरू की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परिकल्पित यह परियोजना विश्वस्तर पर एक अग्रणी प्रयास है, जो खोई हुई वन्यजीव आबादी और पारिस्थितिकी तंत्र को सफलतापूर्वक बहाल करने की आशा का प्रतीक है। यह कोई आसान रास्ता नहीं है। आवास समायोजन से लेकर जंगल में शावकों के अस्तित्व को सुनिश्चित करने तक कई चुनौतियों पर काबू पाया गया।

उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया इन चीतों के शावकों को उनके प्राकृतिक आवास में फलते-फूलते देख रही है, हम न केवल उनके अस्तित्व का जश्न मनाते हैं, बल्कि इन विशाल प्रयासों में शामिल सभी लोगों के लचीलेपन और समर्पण का भी जश्न मनाते हैं। यह हमारे पारिस्थितिक तंत्र में संतुलन बहाल करने की शुरुआत है।आगे कई और मील के पत्थर हैं।

उल्लेखनीय है कि आज से ठीक दो साल पहले 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ा था। इनमें पांच मादा और तीन नर चीते शामिल थे। फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीतों को लाया गया था। आज चीतों की संख्या 24 हो गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version