Home अन्य समाचार कमाल का एयरपोर्ट

कमाल का एयरपोर्ट

113

भारत में कुल 487 एयरपोर्ट हैं। मगर सिर्फ इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऐसा है, जहां हर घंटे 60 फ्लाइट और 24 घंटे में 1395 फ्लाइट आती जाती हैं। हमारे देश में 487 हवाई पट्टियां हैं। जिनमें 34 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं और 137 एयरपोर्ट का प्रबंधन एआई करता है। कीवे ने एविएशन की रिपोर्ट के हिसाब से 2024 में 1395 फ्लाइट आई गई। जिसमें 658 आगमन और 737 प्रस्थान उड़ान भरी गई। यह एयरपोर्ट दुनिया के आधुनिक और बड़े एयरपोर्ट्स में गिना जाता है। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट में तीन मुख्य टर्मिनल हैं। जिनमें टर्मिनल तीन सबसे बड़ा है और यहां से अधिकतर अंतरराष्ट्रीय उड़ाने संचालित होती हैं। एयरपोर्ट में आधुनिक सुविधाएं, शाॅपिंग एरिया, रेस्टोरेंट्स, लाॅज और तेज सुरक्षा व्यवस्था मौजूद हैं। जिससे यात्रियों को आरामदायक अनुभव मिलता है। यह एयरपोर्ट भारत को दुनिया के कई देशों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है।