Home अन्य समाचार ओह! माघ मेले में इतनी भीड़

ओह! माघ मेले में इतनी भीड़

131

माघ मेला भारत की प्राचीन और पवित्र धार्मिक परंपराओं में से एक है। यह मेला माघ महीने में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर आयोजित होता है। यह मेला आस्था, तपस्या और सनातन संस्कृति का उदाहरण है। माघ मेले का मुख्य आकर्षण कल्पवास और पवित्र स्नान होता है। देश-विदेशों से लाखों श्रद्धालु यहां कल्पवास करने आते हैं। जहां वे 1 महीने तक संयम, साधना और धार्मिक नियमों का पालन करते हैं। मान्यता है कि माघ स्नान से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। माघ मेले के दौरान साधु संतों के प्रवचन, यज्ञ, हवन, भजन, कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। इसके साथ-साथ माघ मेला भारतीय लोक संस्कृति, कला और परंपराओं को भी प्रदर्शित करता है। अस्थाई नगर, टेंट सिटी और सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन की कुशल योजना को दर्शाती है। माघ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति की जीवंत तस्वीर है। जहां हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोग एक साथ आस्था की डुबकी लगाते हैं।