Home Uncategorized एलन मस्क ने भारत को दिया झटका, 21 मिलियन डॉलर की मदद...

एलन मस्क ने भारत को दिया झटका, 21 मिलियन डॉलर की मदद रोकी

247

नई दिल्ली/16 फरवरी: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत को बड़ा झटका दिया है। एलन मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) ने भारत की 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग को रद कर दिया है। जो बाइडन प्रशासन ने इस फंडिंग को मंजूरी दी थी। इस फंडिंग का उद्देश्य भारत में मतदान को बढ़ाना था।

पूरे घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने जॉर्ज सोरोस का जिक्र किया और कांग्रेस पर निशाना साधा।

भारत में मतदान बढ़ाने की खातिर अमेरिका 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग देता है। मगर डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन सरकारी खर्च को कम करने पर जुटा है। एलन मस्क का विभाग लगातार विदेशी फंडिंग को रोकने में रोक रहा है। भारत की फंडिंग इसी के तहत रोकी गई है। भारत के अलावा कई अन्य देशों को मिलने वाली मदद भी ठप कर दी गई है। नेपाल और बांग्लादेश को भी अमेरिका ने झटका दिया है।