निशांत सिंह
सांसद आवासों में आग का आतंक- तीन मंजिल तक बहुत कुछ स्वाहा कर दिया..! दोस्तों लुटियन जोन में आग का आतंक मगर यहां भी गरीब मिले, उन्हीं के अरमान, उन्हीं के बोरिया बिस्तरा जले..! शुक्र है-कोई जनहानि नहीं हुई, अग्नि देवता प्रसन्न थे, वरना- इंसानी उत्पात तो सब कुछ स्वाहा होते देखना चाहते थे, भला बताओ- पार्किंग से लेकर बेसमेंट तक, फर्नीचर, गद्दे भरे पड़े, मगर आग उसके उपकरण का किसी ने नहीं सोचा, और ये हाल सांसद आवासों का है, ऐसी दशा, सांसद और उनके फ्लैटों के नीचे, धू-धू कर जलते देखी गई..! मगर सवाल गंभीर है- लुटियन जॉन अपनी रक्षा नहीं कर पा रहा, ऐसे देशभक्त उनकी इतनी सुंदर व्यवस्थाएं, देश कैसे बचा पाएंगी…? सात नदियों के होते हुए, सांसद आवास धू-धू कर जलते देख लिए, जो फ्लैट सात नदियों के नाम से बने हैं, वही जल गए..! भला बताओ- ऐसी लुटियन जॉन से हम अपने लिए क्या उम्मीद करें..! खैर सांसद उनके आवास सब सुरक्षित हैं, मगर गरीबों के आशियाने, उम्मीद करें। खैर, सांसद उनके आवास सब सुरक्षित हैं, गरीबों के आशियाने, उनके सामान यहां भी खाक हो गए। बहरहाल, संसद के सामने सांसद आवासों का जलना गंभीर लापरवाही है स्थानीय निवासी और कुछ पीड़ितों ने जो बताया वो एन.डी.एम.सी. की घोर लापरवाही है। एरिया इंजीनियरों की खुली दबंगई है, जहां एक तरफ गद्दों से भरे कमरे वहीं, दूसरी तरफ आग अथवा अन्य घटनाओं से बचने की कोई सावधानी नहीं। बहरहाल, चेयरमैन के होते हुए एन.डी.एम.सी. मैं इतने बेलगाम अधिकारी कैसे हो सकते हैं, लुटियन जोन में ऐसी लापरवाही कैसे माफ की जा सकती है।
