Home उत्तर प्रदेश सचिव बृजभूषण दुबे की सड़क दुर्घटना में मौत 

सचिव बृजभूषण दुबे की सड़क दुर्घटना में मौत 

428

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विशेष सचिव बृजभूषण दुबे की सड़क दुर्घटना में मौत 

लखनऊ, 08 नवम्बर। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विशेष सचिव बृजभूषण दुबे की गोरखपुर से लखनऊ आते समय अयोध्या में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। बृजभूषण दुबे अपने प्राइवेट वाहन से गोरखपुर से निकले थे और एक ट्रक को ओवरटेक करते उनका वाहन ट्रक से टकरा गया।

विशेष सचिव बृजभूषण दुबे मूलरूप से बस्ती जिले में पैकोलिया थाना क्षेत्र में सरयां तिवारी गांव के निवासी रहे। बृजभूषण दुबे का अंतिम संस्कार अयोध्या में होना तय हुआ। दुखद घटना के संबंध में लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने शोक व्यक्त किया।

अयोध्या के पटरंगा थाना के निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि गनौली कट पर हुईं दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल विशेष सचिव बृजभूषण दुबे और उनके पुत्र राजा दुबे को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बृजभूषण दुबे को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं राजा दुबे को मामूली चोट लगने पर डिस्चार्ज कर दिया।