Home Uncategorized संयुक्त राष्ट्र महासचिव रूस पहुंचे

संयुक्त राष्ट्र महासचिव रूस पहुंचे

337

कजान, 23 अक्टूबर । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के शहर कजान पहुंच गए। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने तातारस्तान स्टेट काउंसिल की प्रेस सेवा के हवाले से कहा कि गुटेरेस रूस के वोल्गा क्षेत्र के कजान पहुंचे हैं।

गुटेरेस का कजान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तातारस्तान गणराज्य की राज्य परिषद के अध्यक्ष फरीद मुखमेत्शिन ने स्वागत किया। सम्मेलन का समापन 24 अक्टूबर को होगा। ब्रिक्स समूह की स्थापना 2006 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन ने की थी। दक्षिण अफ्रीका 2011 में इसमें शामिल हुआ। पहली जनवरी, 2024 को मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात इसके पूर्णकालिक सदस्य बने।