Home दुनिया नौसेना ने 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

नौसेना ने 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो, 10 अक्टूबर। श्रीलंका की नौसेना और तटरक्षक बल ने 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इन पर श्रीलंका के जल क्षेत्र में अवैध रूप से शिकार करने का आरोप लगाया गया है। इनके चार ट्रॉलरों को जब्त कर लिया गया है।

श्रीलंका के समाचार पत्र डेली न्यूज की खबर में यह जानकारी दी गई है। इन भारतीय मछुआरों को बुधवार को डेल्फ्ट द्वीप पर पकड़ा गया। श्रीलंका की नौसेना और तटरक्षक बल गश्त के दौरान पकड़े गए भारतीय मछुआरों को मैलाडी मत्स्य निरीक्षक को सौंपेगी। स्थानीय मछुआरों की आजीविका के मद्देनजर तट रक्षक बल अपने जल क्षेत्र पर निगहबान रहते हैं। उत्तरी नौसेना कमान ने फास्ट अटैक क्राफ्ट को भी तैनात किया है। इस साल अब तक 59 भारतीय ट्रॉलर को जब्त कर 434 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। डेली मिरर अखबार के अनुसार, जब्त किए गए चारों भारतीय ट्रॉलरों को कांकेसंथुराई बंदरगाह लाया गया है।

Exit mobile version