Home अन्य समाचार शांति और पवित्रता की अनोखी जगह ऋषिकेश.!

शांति और पवित्रता की अनोखी जगह ऋषिकेश.!

आत्म शांति और प्राकृतिक के दर्शन यही होते हैं गंगा तट पर बसा ऋषिकेश प्रकृति और आध्यात्म का एक ऐसा अनूठा संगम है जहां पहुंचते ही मन की चंचलता रुक जाती है पहाड़ों को चीरती हुई नीले कांच सी चमकती गंगा जब यहां पहुंचती है तो इंसानी रोग और इंसानी आध्यात्म धोने की शुरुआत करती है तन और मन दोनों को पवित्र कर देती है। हिमालय की तलहटी में स्थित यह नगरी ऋषियों और मुनियों की तप स्थली है। जहां की मिट्टी में आज भी साधना की महक बाकी है। त्रिवेणी घाट पर जब हजारों दिए गंगा की लहरों पर तैरते हैं तो ऐसा लगता है मानो आकाश के तारे धरती पर उतर आए हो। ऋषिकेश, उत्तराखंड का एक छोटा सा शहर है, जो गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यह शहर हिंदू धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। ऋषिकेश योग और ध्यान के लिए एक प्रसिद्ध केंद्र है। यहां कई योग आश्रम और संस्थान हैं जहां लोग योग और ध्यान की शिक्षा ले सकते हैं।

Exit mobile version